Bigg Boss 19 Episode 36: वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और सान्या मल्होत्रा अपनी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का प्रमोशन करने बिग बॉस 19 के सेट पर पहुंचे. टीम ने फिल्म के गाने पर परफॉर्म किया. सलमान खान ने गाने ‘पनवाड़ी की पिछली गली’ पर हुक स्टेप किए. वरुण धवन ने बताया कि फिल्म लव ट्रायंगल नहीं, रेक्टैंगल है.
आवेज जल्द करेंगे शादी
जाह्नवी और सान्या ने फिर अभिषेक बजाज को घर का दूल्हा बताया और उन्हें दुल्हन और सास चुनने को कहा. आवेज से वरुण धवन ने कहा कि तुम दो हसीनाओं के बीच नर्वस लग रहे हो. इस पर सलमान खान कहते हैं कि बसीर और अमाल ने उसका पूरा चिट्ठा खोलकर रख दिया है. दरअसल, आवेज की नगमा से शादी होने वाली है. सलमान खान के सवाल करने पर आवेज ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताया कि वह और नगमा डेट कर रहे थे, लेकिन उससे पहले मैं जिसे डेट कर रहा था, उसने कांड कर दिया था.
आवेज दरबार ने खोला राज
सलमान खान पूछते हैं कि कैसा कांड, खुलकर बताओ. आवेज कहते हैं कि वे वरुण धवन के साथ श्यामक डावर की डांस क्लास में थे, वहां वे एक लड़की को डेट कर रहे थे. वे बोले, ‘मैं उसे लेकर सीरियस था, तो वह बोली कि मैं अपने एक्स से अभी भी प्यार करती हूं. मैंने 1 साल इंतजार किया. बाद में पता चला कि वह एक ही ग्रुप के चार-पांच लोगों के साथ जुड़ी हुई थी जो मेरे दोस्त ही थे.
अमाल-शहबाज को मिला मस्तीखोर का टैग
आवेज दरबार के खुलासे से सब हौरान रह गए. रियलिटी शो में फिर कॉमेडियन आए, जिन्होंने तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, प्रणित को खूब रोस्ट किया. उन्होंने आवेज-नीलम की लड़ाई पर मीम्स दिखाए, जिसे फैंस ने एक मजेदार धुन में बदल दिया. वे बोले, ‘आपने डांसर कम्युनिटी को फुटेज दी.’ कॉमेडियन ने मस्तीखोर का टैग अमाल और शहबाज को दिया. उन्होंने पूछा कि ‘थाली का बैंगन’ कौन है? इस पर बसीर ने कुनिका सदानंद का नाम लिया.
आवेज दरबार हुए घर से बेघर
आवेज, प्रणित, अशनूर में से किसी एक की जर्नी आज खत्म हो जाएगी. सलमान खान कहते हैं कि इस बार सीक्रेट रूम या किसी तरह वापसी का कोई चांस नहीं है. घर में सस्पेंस क्रिएट करने के बाद आवेज घर से बाहर हो गए. अभिषेक बजाज के साथ घर के बाकी लोग काफी दुखी हुए. अभिषेक ने कहा कि तुम्हें बोलना पड़ेगा, वरना घर के लोग तुझे खा जाएंगे. आवेज के जाने पर नेहल, प्रणित, गौरव और अशनूर काफी दुखी हुए, क्योंकि वह आखिरी बार उनसे नहीं मिल पाए.










