Last Updated:
वो सुपरस्टार जिन्होंने कभी अपने रिश्ते पर मिट्टी नहीं डाली. शादी के बाद भी उनका अफेयर चल रहा था. ये बात उनकी पत्नी भी जानती थीं. एक इंटरव्यू में उस स्टार ने सब बातें कुबूल की थी. साथ ही स्थिति के बारे में भी बताया था. चलिए बताते हैं इस बारे में
बॉलीवुड में एक एक्टर ऐसे हैं जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वह इतने बिदांस हैं कि जब उनका नाम एक हसीना संग जुड़ा तो उन्होंने खुलकर उसपर रिएक्ट किया. ये कोई और नहीं बल्कि कालीचरण एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हैं जिनका शादीशुदा होने के बावजूद रीना रॉय संग अफेयर चला था.

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा हैं. मगर फिल्मों में काम करते करते एक्टर को रीना रॉय से भी प्यार हो गया और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे. साल 2024 में एक इंटरव्यू में, शत्रुघ्न सिन्हा ने कबूल किया कि वह पहले अपनी पत्नी पूनम और रीना रॉय के साथ डबल-टाइमिंग कर चुके थे। (छवि: IMDb)

ऐसे बहुत ही कम स्टार्स होते हैं जो अपनी निजी जिंदगी को ऐसे सच सच कुबूल करें. मगर शत्रुघ्न ने इस रिश्ते को किसी से छुपाया नहीं. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस बात का पछतावा है और उनकी पत्नी पूनम ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में मदद की. उन्होंने यह भी कहा कि लव ट्रायंगल जब होता है तो सबसे ज्यादा असर औरतों को पड़ता है. मगर एक आदमी भी इससे दो-चार होता है. (फोटो: IMDb)

लेहरें रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि, “मुझे याद है जब आपने मुझसे कहा था कि आप दो अलग-अलग नावों में सवार थे.” शत्रुघ्न ने जवाब दिया, “दो अलग-अलग नाव? मैं कहूँगा, कभी-कभी मैं कई नावों में सवार होता था.” (फाइल फोटो)

बस ये कहकर एक्टर ने अपने रिलेशनशिप की तमाम चटपटी खबरों पर जवाब दिया. उन्होंने कहा, “मैं नाम नहीं लूंगा. लेकिन मैं उन सभी औरतों का शुक्रिया करता हूं जो मेरी जिंदगी का हिस्सा रही हैं.मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है. मैं उनके बारे में कभी बुरा नहीं सोचता. उन सभी ने मुझे आगे बढ़ने और एक बेहतर इंसान बनने में मदद की है.” (फोटो: इंस्टाग्राम)

पूनम और रीना के साथ अपने रिश्ते की बात को सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने स्वीकार किया. उन्होंने कहा, “मैंने लाइफ में कई गलतियां की हैं. पटना से आए एक लड़के के लिए इंडस्ट्री की चकाचौंध में खो जाना कोई बड़ी बात नहीं. शायद मैं नहीं जानता था कि स्टारडम को कैसे हैंडल किया जाता है. लोग इन सब में खो जाते हैं. इसकी वजह ये थी कि मुझे उस वक्त कोई संभालने वाला गाइड करने वाला नहीं था. मगर मैं ये दावे के साथ कह सकता हूं कि मेरी जीवनसंगिनी पूनम के मेरे जीवन में आने के बाद बहुत मदद की.”

शत्रुघ्न ने इस दौरान रीना रॉय का नाम तो लेने से मना कर दिया. मगर उन्होंने इशारों ही इशारों में उन्होंने ये जरूरी स्वीकार किया कि उन्होंने डबल टाइमिंग की. उन्होंने कहा, “मैं उनका आभारी हूं. मुझे उनसे बहुत प्यार मिला है और मैंने बहुत कुछ सीखा है. मुझे कोई शिकायत नहीं है. जब कोई आदमी दिल का अच्छा होता है और वह एक साथ दो रिश्तों में होता है. तो लाजिमी है कि दिल-दिमाग-शरीर सबको नुकसान पहुंचता है. आप भी दोषी महसूस करते हैं. जब आप अपने प्रेमी के साथ बाहर होते हैं, तो आप घर पर अपनी पत्नी के लिए दोषी महसूस करते हैं और जब आप अपनी पत्नी के साथ होते हैं, तो आप अपने प्रेमी के लिए बुरा महसूस करते हैं: उसको खिलौना बनाकर क्यों रखा है?'”

उन्होंने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि इस लवट्रायंगल में सिर्फ महिलाएं नहीं बल्कि एक आदमी भी उतना ही पिसता है जितना औरतें. वह भी सब ठीक करने के लिए उतना ही स्ट्रगल करता है.” (फाइल फोटो)

शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की पहली मुलाकात 1976 में आई उनकी फिल्म “कालीचरण” के सेट पर हुई थी. इसके बाद उन्होंने “मिलाप”, “संग्राम”, “सत श्री अकाल” और “चोर हो तो ऐसा” जैसी फिल्मों में काम किया. बस काम के साथ साथ दोनों प्यार में पड़ गए. मगर शत्रुघ्न ने पूनम से अपनी शादी की घोषणा की तो सब हैरान रह गए. एक्टर ने “एनीथिंग बट खामोश” में खुलासा किया कि पूनम से शादी से कुछ घंटे पहले वह रीना रॉय के साथ थे.
![]()










