Last Updated:
Firoz Khan last Film: फिरोज खान भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं. वह अपने जमाने के एक दिग्गज अभिनेता थे, जिनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार होता था. उन्होंने अपने करियर में कई बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में दीं, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म आज भी दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान ला देती है. तो चलिए आपको बताते हैं फिरोज खान की आखिरी फिल्म के बारे में.
नई दिल्ली. फिरोज खान का जन्म 25 सितंबर 1939 को हुआ था और 27 अप्रैल 2009 को 69 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था. अपने 47 साल के फिल्मी करियर के दौरान, उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दीं.

एक अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले फिरोज खान बाद में निर्माता और निर्देशक क रूप में भी काम किया था. बॉलीवुड में वह अपने काम के लिए जाने जाते थे. उन्होंने अपने पूरे करियर में 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड के लोकप्रिय स्टाइल आइकॉन में से एक बन गए.

उन्होंने आरजू (1965), आग (1967), सफर (1970), मेला (1971), अपराध (1972), गीता मेरा नाम (1974), खोटे सिक्के (1974), काला सोना (1975), धर्मात्मा (1975), नागिन (1976), शंकर शंभू (1976) और कुर्बानी (1980) जैसी सफल हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था, लेकिन उनकी जिंदगी की आखिरी फिल्म साल 2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसका नाम था ‘वेलकम’, जिसने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था, यह 2007 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई कपरने वाली फिल्म साबित हुई थी.

‘वेलकम’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. उनकी ‘वेलकम’ एक ऐसी कॉमेडी फिल्म थी, जिसे देख आज भी दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इस फिल्म का सह-लेखन और निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था.

इसमें फिरोज खान के अलावा अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, कैटरीना कैफ, परेश रावल और मल्लिका शेरावत प्रमुख भूमिकाओं में थे. फिल्म में सुनील शेट्टी और मलाइका अरोड़ा विशेष भूमिकाओं में नजर आए थे.

इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और आज भी इस फिल्म को देख दर्शक अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं. विकिपीडिया के अनुसार, इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 32 करोड़ रुपये खर्च हुए थे.

वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल 117.91 करोड़ की कमाई करने में सफलता हासिल की थी. फिल्म के डायेरक्टर अनीस बज्मी और प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला ने मिलकर ‘वेलकम बैक’ भी बनाया था, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी.

‘वेलकम बैक’ में फिरोज खान नहीं थे, क्योंकि 2009 में ही उनका निधन हो गया था. लेकिन, ‘वेलकम’ के दूसरे पार्ट ने भी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर खूब हंगामा मचाया था. इस फिल्म में अक्षय की जगह जॉन अब्राहम नजर आए थे, और एक विलेन के रूप में फिरोज खान की जगह नसीरुद्दीन शाह दिखे थे.
![]()










