Last Updated:
एक्टर बनने से पहले वो एक ड्राइवर था. ऑफिस ब्वॉय बनकर भी काम किया, लेकिन उसने भी नहीं सोचा था कि वह एक दिन इंडियन सिनेमा का स्टार बन जाएगा. साल 2022 की एक ब्लॉकबस्टर ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. उन्होंने अपनी एक्टिंग के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता. वे अब अपनी ब्लॉकबस्टर की प्रीक्वल के साथ सिनेमाघरों में धमाका करने जा रहे हैं जिससे दो स्टार किड्स की अगली फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबरों पर गहरा असर पड़ना तय लग रहा है.
नई दिल्ली: एक्टर मशहूर होने से पहले फिल्म इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे रहकर काम करते थे. उन्होंने ऑफिस ब्वॉय के रूप मे काम किया, तो कभी प्रोड्यूसर के ड्राइवर बनकर रहे. सिनेमा के लिए जुनून और शायद आसमान छूने की चाह ने उन्हें स्टार बना दिया. साल 2022 में एक ऐसी फिल्म लेकर आए, जिसने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई. वे अब ब्लॉकबस्टर के प्रीक्वल से गदर मचाने को तैयार हैं. (AI की मदद से बनाई गई इमेज)

हम कन्नड़ एक्टर और फिल्ममेकर ऋषभ शेट्टी की बात कर रहे हैं, जिन्होंने 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ से दुनियाभर में पहचान बनाई. वे अब ‘कांतारा 1’ से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने जा रहे हैं. उन्होंने हाल में मुंबई में अपने शुरुआती स्ट्रगल के बारे में बताया. वे ऑफिस ब्वॉय और प्रोड्यूसर के ड्राइवर के रूप में काम कर चुके हैं. ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के प्रेस इवेंट में बोलते हुए ऋषभ शेट्टी ने अपनी जर्नी और सालों से मिल रहे प्यार और पहचान के लिए गहरा आभार जताया.(फोटो साभार: Instagram@rishabshettyofficial)

ऋषभ शेट्टी ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, ‘मुंबई मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि मैं 2008 में अंधेरी वेस्ट में एक प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस बॉय था. एक प्रोड्यूसर का ड्राइवर था. तो हम सोच सकते कि सिनेमा क्या कर सकता है. एक फिल्म करके इतना रेपुटेशन, प्यार, आशीर्वाद मिला, ऐसा सोचा भी नहीं था. उस सिनेमा प्रोडक्शन हाउस की रोड पर वड़ा पाव खाते वक्त कभी सोच भी नहीं सकता था कि यहां तक आऊंगा. बहुत बहुत आभारी हूं मैं.’ (फोटो साभार: Instagram@rishabshettyofficial)

ऋषभ शेट्टी की अगली फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ 2022 की हिट फिल्म का प्रीक्वल है, जो मूल फिल्म में दिखाई परंपराओं और पूर्वजों के स्ट्रगल की उत्पत्ति की खोज करता है. (फोटो साभार: Instagram@rishabshettyofficial)

ऋषभ शेट्टी ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में अपनी भूमिका को दोहराते नजर आएंगे. वे रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया के साथ अहम भूमिकाओं में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है जो बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के साथ टकराएगी. (फोटो साभार: Instagram@rishabshettyofficial)

ऋषभ शेट्टी ने अपनी पहचान एक एक्टर, निर्देशक और फिल्ममेकर के रूप में बनाई है जो कन्नड़ सिनेमा में काम करते हैं. ऋषभ शेट्टी के अभिनय-सफर की शुरुआत साल 2012 की ‘तुगलक’ से हुई थी. उन्होंने फिर 2014 की ‘उलिदावरु कंदांते’ में एक अहम भूमिका निभाई और ‘रिकी’ (2016) के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की. (फोटो साभार: Instagram@rishabshettyofficial)

ऋषभ शेट्टी की अगली निर्देशित फिल्म ‘किरिक पार्टी’ (2016) एक कमर्शियल सक्सेस थी और उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और SIIMA पुरस्कार मिला था. ऋषभ शेट्टी ने ‘बेल बॉटम’ (2019), ‘गरुड़ गमन वृषभ वाहन’ (2021) और ‘कांतारा’ (2022) में भी अभिनय किया, जिसमें ‘कांतारा’ उनकी सबसे बड़ी हिट रही और उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. (फोटो साभार: Instagram@rishabshettyofficial)

‘कांतारा: चैप्टर 1’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले चेन्नई में एक प्रमोशनल इवेंट की योजना बनाई थी. हालांकि, तमिल एक्टर विजय की रैली के दौरान करूर में हुई दुखद भगदड़ के बाद इवेंट को रद्द कर दिया गया. (फोटो साभार: Instagram@rishabshettyofficial)
![]()











