Last Updated:
फेमस रैपर सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स को कई गंभीर आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद 50 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही उन्हें 5 लाख डॉलर जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया है. उन्हें पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार किया गया था.
नई दिल्ली. 55 साल के रैपर सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स को 50 महीने यानी 4 साल 2 महीने की सजा सुनाई है. जज अरुण सुब्रमण्यन ने उन्हें यह सजा कई गंभीर आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद सुनाई है. इसके अलावा सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स पर पांच लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है. जज सुब्रमण्यन ने कहा कि यह सजा समाज को एक मजबूत संदेश देने के लिए दी गई है. उन्होंने इसे दुराचारियों और पीड़ितों दोनों के लिए एक संदेश बताया.
पिछले साल सितंबर में हुई थी गिरफ्तारी
बैड बॉय रिकॉर्ड्स के संस्थापक सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स को पिछले साल सितंबर में गिरफ्तारी के बाद से हिरासत में रखा गया था. उन्हें जुलाई में इस आरोप में दोषी ठहराया गया कि उन्होंने अपनी पूर्व प्रेमिका कैसी वेंचुरा, एक अन्य महिला (जिसने ‘जेन’ नाम से गवाही दी) और पुरुष सेक्स वर्कर्स को राज्य की सीमाओं के पार वेश्यावृत्ति के लिए ले जाया.
डिटेंशन सेंटर में बिताने पड़े 12 महीने
अभियोजन पक्ष ने कहा कि सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स ने बहुत गंदे काम किए हैं और जज अरुण सुब्रमणियन से कम से कम 11 साल की सजा की मांग की थी. वहीं, कॉम्ब्स के वकीलों ने सिर्फ 14 महीने की सजा की मांग की थी. कॉम्ब्स पहले ही ब्रुकलिन के मेट्रोपोलिटन डिटेंशन सेंटर में 12 महीने बिता चुके हैं.
सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स ने मानी अपनी गलती
सजा सुनाए जाने से एक दिन पहले यानी गुरुवार को सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स ने एक पत्र में कहा कि अपनी गलती के लिए वह किसी और को दोष नहीं दे सकते. उनके वकीलों ने यह पत्र जज अरुण सुब्रमणियन को सौंपा. सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स को यह सजा लगभग दो महीने लंबे मुकदमे के बाद सुनाई गई, जिसमें कई महिलाओं ने गवाही दी है. उन्होंने कॉम्ब्स पर शारीरिक शोषण, धमकी, यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल जैसे आरोप लगाए थे.
सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स पर लगे गंभीर आरोप
कैसांद्रा वेंचुरा ने 2007 से 2018 तक कॉम्ब्स को डेट किया था. उन्होंने गवाही दी कि कॉम्ब्स ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें पुरुष सेक्स वर्कर्स के साथ यौन संबंध बनाने के लिए कहा. एक मॉडल ने जेन नाम से गवाही दी. उन्होंने बताया कि कॉम्ब्स ने उनका गला दबाया, उसके चेहरे पर मुक्का मारा और उसे एक सेक्स वर्कर के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.
कॉम्ब्स ने पूर्व सहायक को जबरन किया था किस
रैपर किड कडी ने गवाही दी कि 2011 के आखिर में, जब कॉम्ब्स को पता चला कि वह और कैसी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, तो कॉम्ब्स ने उनके घर में घुसपैठ की. कॉम्ब्स की पूर्व निजी सहायक ने मिया नाम से गवाही दी. उन्होंने कहा कि कॉम्ब्स ने अपनी 40वीं बर्थडे पार्टी में जबरन उन्हें किस किया था.

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें
![]()










