भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी का नया गाना ‘कमर तोड़के नाचब’ हाल ही में रिलीज हुआ. मेकर्स ने सोमवार को गाने का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. निरहुआ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत इस गाने को प्रवेश लाल यादव और शिल्पा राव ने अपनी मधुर स्वरों से सजाया है. गाने के बोल मुकेश मिश्रा के हैं, जो ग्रामीण जीवन की चुलबुली छवियों को बखूबी उकेरते हैं. वहीं, संगीत का जिम्मा भी प्रवेश लाल यादव ने संभाला है. कोरियोग्राफी सन्नी सोनकर ने की है. बता दें नीलम को भोजपुरी सिनेमा की ‘धक धक गर्ल’ कहा जाता है. इन दिनों वह बिग बॉस 19 में धमाल मचा रही हैं.
![]()










