नई दिल्ली. करवा चौथ त्योहार को कई बॉलीवुड फिल्मों में खूबसूरती से बयां किया गया है. इस पर कई गाने भी बने हैं. साल 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ रिलीज हुई थी. मूवी का गाना ‘चांद छुपा बादल में’ करवा चौथ पर ही बना था. इसमें सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी रोमांस करती नजर आई थी. इस सॉन्ग को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है. म्यूजिक इस्माइल दरबार ने दिया है. सलमान और ऐश्वर्या के इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
![]()












