नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई हीरोइनों के साथ काम किया है. रेखा के साथ भी उनकी जोड़ी हिट रही है. दोनों की फिल्म सुहाग साल 1979 में रिलीज हुआ. इस मूवी का गाना अठरा बरस की तू होने को आई रे बड़ा सुपरहिट रहा. वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन और रेखा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने को मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने गाया था. म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने दिया था. लिरिक्स आनंद बक्शी ने लिखे थे.
![]()










