दुद्धी/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। ब्लॉक दुद्धी के न्यायपंचायत बीड़र में परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 13 अक्टूबर को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजन का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।
नोडल संकुल मुसईराम ने बताया कि न्यायपंचायत स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जिसके बाद वे जिले और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बीड़र के छात्र इस वर्ष भी जिले का नाम रोशन करेंगे।
जिला उपाध्यक्ष (प्रा. शि. संघ) जितेंद्र चौबे ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास करने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष भोलानाथ ने कहा कि ब्लॉक दुद्धी के बच्चे न केवल शिक्षा में, बल्कि खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
संकुल शिक्षक चंद्रेश मौर्य ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के छात्र अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश स्तर तक पहचान बना रहे हैं।
प्रतियोगिता में घोषित कुछ प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—
50 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग): पूनम (क. वि. डाला पीपर) प्रथम, कु. पूनम (प्रा. वि. कलकल बहरा) द्वितीय, कु. चांदनी (क. वि. रजखड़ पूर्वी) तृतीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग): आशु (प्रा. वि. बावन झरिया) प्रथम, आकाश (प्रा. वि. बहेरा डोल) द्वितीय, साजन (क. वि. डाला पीपर) तृतीय स्थान पर रहे।
कबड्डी (बालिका प्राथमिक वर्ग): कलकल बहरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक छविलाल, हृदय नारायण गिरि, बिहारी लाल, सुबोधकांत, गौरव पटेल, परवेज अहमद, खेल शिक्षक सुनील यादव, दुर्गेश, पवन कुमार, संजीव सहित अनेक शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
![]()











