Last Updated:
हाल में ही फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का ऐलान हुआ. जहां लापता लेडीज ने धड़ाधड़ अवॉर्ड्स अपने नाम किए. अब इस पर द केरल स्टोरी के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने सवाल खड़े किए और तमाशा बताया है.
हाल में ही अहमदाबाद में फिल्मफेयर अवॉर्ड आयोजित हुए. जहां बेस्ट हिंदी फिल्म 2024 के लिए लापता लेडीज को चुना गया. इसे 12 अन्य ट्रॉफियां भी मिली. वहीं इस साल बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन को चुना गया. वहीं, आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस रहीं. इन सभी ऐलानों के बीच द केरल स्टोरी बनाने वाले निर्देशक सुदीप्तो सेन ने अवॉर्ड्स की आलोचना की और जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने इसे सिनेमा के नाम पर तमाशा बताया.
फिल्मफेयर अवॉर्ड पर बरसे द केरल स्टोरी वाले डायरेक्टर
डायरेक्टर ने आगे पोस्ट में ये भी कहा कि हम खुद को ऐसी झूठी मुस्कान से अलग ही रखते हैं. सबसे जरूरी किसी की चापलूसी नहीं करते हैं.मुझे तो खुशी है कि मुंबई में सिनेमा के नाम पर होने वाले इस तमाशे और कान्स में सेल्फी लेने से बच गए. कम से कम हम सिनेमा के नाम पर होने वाले घिनौने पाखंडो से बचे हुए हैं.
View this post on Instagram
![]()










