लखनऊ/एबीएन न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गुप्ता ने बुधवार को मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ स्थित शिशु विहार (क्रेच) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रेच में उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत जायज़ा लिया और बच्चों की देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के उपरांत, दीपावली पर्व के अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने क्रेच में कार्यरत सभी महिला कर्मियों को बोनस वितरित किया तथा उपस्थित नन्हें बच्चों को उपहार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि रेलवे महिला कल्याण संगठन का उद्देश्य कार्यरत महिलाओं और उनके बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और अनुकूल वातावरण को सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की सचिव श्रीमती स्मृति सचान और सदस्य श्रीमती रंजीता सिंह भी उपस्थित रहीं।
![]()












