Last Updated:
सनी देओल बेटे करण देओल और बेटी दृ्शा आचार्य के साथ अटारी बॉर्डर पर गए और बीएसएफ के दोस्तों के साथ कुछ पल बिताए. करण देओल और दृशा ने पहली बार बॉर्डर पर होने वाली परेड देखी. उन्होंने भावुक कैप्शन भी लिखा.
मुंबई. सनी देओल हाल ही में अटारी बॉर्डर पहुंचे थे. उन्होंने शनिवार को एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अपने बेटे करण देओल और बहू दृशा आचार्य के साथ अटारी बॉर्डर की ओर कार में जाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से मुलाकात की और वहां आयोजित होने वाली परेड का एन्जॉय किया. सनी देओल ने वीडियो के साथ एक भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने देशभक्ति का जज्बा दिखाया.
सनी देओल ने लिखा, “हिंदुस्तान जिंदाबाद! हमने अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ के दोस्तों के साथ कुछ पल बिताए. करण देओल और दृशा ने पहली बार बॉर्डर पर होने वाली परेड देखी.” वीडियो में सनी देओल बीएसएफ जवानों के साथ बातचीत करते और परेड का आनंद लेते दिखाई दिए. यह परेड भारत और पाकिस्तान की सीमा पर हर शाम आयोजित की जाती है, जो देशभक्ति और अनुशासन का प्रतीक है.
View this post on Instagram
![]()










