Last Updated:
Thamma box office collection day 2: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने दो दिनों में ही भारत में 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ सिनेमाघरों में 21 अक्टूबर को दस्तक दे चुकी है. क्रिटिक्स से इस मूवी को शानदार रिव्यूज मिले हैं और इसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है. पहले दिन ही थामा फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली और दूसरे दिन भी फिल्म ने डबल डिजिट में कलेक्शन किया. जानिए दो दिनों में आयुष्मान खुराना की मूवी ने भारत में कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
दो दिनों में पार हुआ 40 करोड़ का आंकड़ा
Sacnilk के अनुसार, बुधवार को, थामा ने 18 करोड़ रुपये नेट की कमाई की, जिससे फिल्म का भारत में दो दिनों का कुल कलेक्शन 42 करोड़ हो गया. फिल्म ने अपने दूसरे दिन की गिरावट को सिर्फ 25 फीसदी तक सीमित रखने में कामयाबी हासिल की. उम्मीद है कि फर्स्ट वीकेंड में थामा की कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है.
‘थामा’ को दिवाली की छुट्टी का मिला फायदा
दिवाली की छुट्टी और अच्छे रिव्यूज ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वह बढ़त दी है. अब फिल्म को अपने कलेक्शन में बड़ी गिरावट से बचना होगा ताकि वीकेंड पर मजबूत प्रदर्शन की अच्छी संभावना बनी रहे. ट्रेड विशेषज्ञों का कहना है कि 6 दिनों के इस एक्सटेंडेड वीकेंड में 100 करोड़ नेट से कम का कलेक्शन ‘थामा’ के लिए निराशाजनक माना जाएगा.
हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म है ‘थामा’
बताते चलें कि ‘थामा’ मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है. इस हॉरर कॉमेडी का कनेक्शन ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ फिल्मों से है. इसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड किरदार में हैं, जबकि परेश रावल ने भी अहम किरदार निभाया है. आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी ‘थामा’ को दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है.

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें
![]()











