Vrishabh Saptahik Rashifal 26 October to 1 November 2025: वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर महीने का आखिरी सप्ताह बेहतर जाने वाला है. व्यापार, परिवार और रिश्तों का क्या रहेगा हाल? जानिए इस सप्ताह वृषभ राशि के सितारे क्या कहते हैं? पढ़िए वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
वृषभ साप्ताहिक नौकरी राशिफल
नौकरीपेशा लोगों को भूलकर भी अपना काम किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं. सप्ताह के प्रारंभ में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है.
वृषभ साप्ताहिक बिजनेस राशिफल
व्यापार में मिला जुला परिणाम देखने को मिलेगा. संभावना है कि छठ सीजन के कारण व्यापार में बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं. बिजनेस में आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु धन उधार लेना पड़ सकता है.
वृषभ साप्ताहिक धन राशिफल
इस सप्ताह आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी. घर खर्च बढ़ने के कारण कहीं न कहीं आपकी जेब पर भी इसका असर पड़ सकता है. कोशिश करें कि, बचत के साथ जरूरत के हिसाब से खर्च करें.
वृषभ साप्ताहिक परिवार राशिफल
सप्ताह के उत्तरार्ध में न सिर्फ काम कामकाज बल्कि घरेलू समस्याओं को लेकर मन चिंतित रहेगा. इस दौरान भूमि भवन से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं. जिसे निबटाने के लिए आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं.
वृष राशि के जातकों को अपने वरिष्ठ और शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी करने से बचना चाहिए.
वृषभ साप्ताहिक लव राशिफल
प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार की गलतफहमी न पनपने दें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार आ सकती है. इस दौरान आपको अपने मन और क्रोध दोनों पर काबू पाते हुए चीजों को एक एक कर सुलझाना उचित रहेगा.
वृषभ साप्ताहिक सेहत राशिफल
जीवनसाथी की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनी रहेगी. अधिक तनाव लेने से बचें. बेहतर खानपान और आदतों के जरिए स्वास्थ्य के खतरे से बचा जा सकता है.
उपाय
प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.










