Last Updated:
शाहरुख खान की 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे. इस मौके पर शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है. इसके तहत 31 अक्टूबर से शाहरुख खान की 7 पुरानी फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है.
मुंबई. सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को 60 साल के हो जाएंगे. अपने 60वें जन्मदिन से पहले उन्होंने अपने फैंस के लिए एक खास तोहफा दिया है! शाहरुख और उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इंस्टाग्राम पोस्ट किया है, जिसमें उनकी कुछ पुरानी आइकॉनिक फिल्में ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’, ‘कभी हां कभी ना’ समेत 7 फिल्मों की री-रिलीज की अनाउंसमेंट की गई है. उन्होंने मजाक में लिखा कि इन फिल्मों में आदमी ज्यादा नहीं बदला है. उन्होंने कहा कि केवल उनके बाल बदल गए हैं और वह थोड़े और हैंडसम हो गए हैं.
शाहरुख खान ने थोड़ी देर पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी 7 फिल्मों की झलक दिखाई गई है. ये फिल्म देश के चुनिंदा थिएटरों में फिर से रिलीज हो रही हैं. इन 7 फिल्मों में 2013 की एक्शन-कॉमेडी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, संजय लीला भंसाली की रोमांटिक एपिक ‘देवदास’ (2002), मणिरत्नम की 1998 की पॉलिटिकल ड्रामा ‘दिल से’ शामिल हैं. इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ (1994), ‘ओम शांति ओम’ (2007), ‘मैं हूं ना’ (2004), और हाल ही की ब्लॉकबस्टर ‘जवान’ (2023) भी दिखाई जाएंगी.
View this post on Instagram
![]()










