Last Updated:
Bijali Rani Death: लोक गायिका और डांसर बिजली रानी लंबे वक्त से बीमार थीं. लंबी बीमारी की वजह से उनका 24 अक्टूबर को निधन हो गया.
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर गायिका और डांसर बिजली रानी का निधन हो गया है. वे काफी वक्त से बीमारी से पीड़ित थीं. उन्होंने 24 अक्टूबर को आखिरी सांस ली. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोक गायिका दोनों किडनी खराब हो चुकी थीं. एक्ट्रेस निशा दुबे ने उनके निधन की दुखद खबर फैंस के साथ शेयर की.
निशा दुबे ने पोस्ट में लिखा, ‘भोजपुरी की मशहूर गायिका हम सभी नए कलाकारों की प्रेरणा आज हम सबको छोड़कर चली गई हैं. आज भोजपुरी ने एक और हीरा खो दिया, मेरे महादेव इनको अपनी श्रीचरणों में स्थान देना, ओम शांति.’ चर्चाएं हैं कि निशा दुबे की आर्थिक स्थिति खराब थी, जिसकी वजह से उनका सही इलाज नहीं हो पाया, लेकिन भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने उनकी मदद की थी, फिर भी उनके सेहत दिन-ब-दिन बिगड़ती चली गई. बिजली रानी को निधन से कुछ दिन पहले बिहार के सासाराम के सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था. स्थानीय स्वास्थ्य विभाग और बिहार के उपमुख्यमंत्री ने उनके इलाज का वादा किया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. वे 70 साल की थीं.
देशभर में बनाई पहचान
भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के लिए बिजली रानी ने काम किया था. गायिका के निधन से भोजपुरी सिनेमा में मातम पसर गया है. गायिका के फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश और बिहार के दर्शकों के बीच काफी मशहूर थीं. शादी-पार्टियों में उनके गीत खूब बजते थे. वे सासाराम से ताल्लुक रखती थीं. उन्होंने अपनी कला और शख्सियत के दम पर देशभर में अपनी पहचान बनाई थी. उनकी गायकी और कार्यक्रमों के लोग काफी दीवाने थे. दूर-दूर से लोग उनका कार्यक्रम देखने पहुंचते थे.

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()










