Last Updated:
Thamma box office collection day 4: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. तीन दिनों में फिल्म ने भारत में 50 करोड़ से ज्यादा बिजनेस कर लिया था. जानिए चौथे दिन थामा की कितनी कमाई हुई.
नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. यह मूवी दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी काफी पसंद आई है और इसे जबरदस्त पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं. पहले दिन ही थामा ने बंपर कमाई के साथ अपना खाता खोला था. तीन दिनों में ही मूवी ने 50 करोड़ के आंकड़े को पार किया. चलिए आपको बताते हैं कि आयुष्मान खुराना की थामा ने भारत में अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
भारत में ‘थामा’ की कमाई (करोड़ रुपये में)
पहला दिन- 24 करोड़
दूसरा दिन- 18.6 करोड़
तीसरा दिन- 13 करोड़
चौथा दिन- 3.79 करोड़
टोटल- 59.39 करोड़
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टूटेगा रिकॉर्ड
‘थामा’ अब वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (60.35 करोड़) की घरेलू कमाई को पार करने की तैयारी में है. इसके साथ ही यह वरुण की मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म भेड़िया (68.99 करोड़) की लाइफलाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ने के लिए आगे बढ़ रही है. जानकारी के लिए बता दें कि वरुण धवन ने आयुष्मान खुराना की थामा में कैमियो किया था और अपनी परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींच लिया.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बने हैं खलनायक
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी थामा एक जर्नलिस्ट की कहानी पर आधारित है, जो एक रहस्यमयी महिला से मिलने के बाद बेताल वैम्पायर बन जाता है. धीरे-धीरे उसे अपनी शक्तियों का अहसास होता है और फिर उसे बेतालों का सरदार घोषित कर दिया जाता है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खलनायक का रोल निभाया है. उनके अलावा परेश रावल, फैसल मलिक, गीता अग्रवाल शर्मा सहित कई सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. फिल्म में नोरा फतेही, मलाइका अरोड़ा, सत्यराज और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारों के कैमियो भी शामिल हैं.

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें
![]()











