जैद की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परीक्षितगढ़ कस्बा निवासी 12 वर्षीय स्कूटी सवार छात्र जैद की बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। परीक्षितगढ़-मेरठ मार्ग पर गौरी विद्यापीठ स्कूल के समीप बाइक ने सामने से स्कूटी में टक्कर मारी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। मेरठ जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जैद को मृत घोषित कर दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने छात्र को अस्पताल ले जाने में देरी की। हालांकि परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले आए। जैद परिवार का इकलौता बेटा था।
![]()










