Last Updated:
Actress: इस हसीना ने बड़े-बड़े सितारों संग एक्शन, ड्रामा और रोमांस वाली हिट फिल्में दीं, मगर सोलो लीड वाली थ्रिलर और हिस्टोरिकल ड्रामा में उन्होंने साबित किया कि उनकी ताकत सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि अभिनय की गहराई है. उनकी सादगी उनके चार्म को और बढ़ाता है. 44 साल की बला की खूबसूरत ये हसीना आज भी कुंवारी है.
नई दिल्ली. इस हसीना का जादू ऐसा है कि दर्शक उसका नाम सुनते ही सिनेमाघरों की ओर खिंचे चले आते हैं. यह हसीना अपनी अदाकारी और खूबसूरती से हर बार सुर्खियां बटोरती है. पर्दे पर आते ही जैसे हर नजर उसी पर ठहर जाती है… उसकी मुस्कान में सादगी है, आंखों में जादू और अदाओं में ऐसी नजाकत कि चांद भी देख शरमा जाए. उसने बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया, लेकिन पहचान हमेशा अपने दम पर बनाई. कभी योद्धा बनकर दुश्मनों से भिड़ी, तो कभी देवी बनकर दर्शकों के दिलों में उतर गई. एक्शन हो या इमोशन, उसने हर किरदार में ऐसा जान डाला कि लोग उसे असलियत में जीता हुआ महसूस करने लगे. उसकी फिल्मों का मतलब है दमदार कहानी, मजबूत किरदार और बेमिसाल अभिनय. आज वो उन गिनी-चुनी अदाकाराओं में शुमार है जिनकी मौजूदगी ही किसी फिल्म को हिट कराने के लिए काफी होती है. क्या समझे ये हसीना कौन है?

ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि 44 साल की हसीना अनुष्का शेट्टी हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी और मेहनत के दम पर हर किसी का दिल जीता है. हिंदी सिनेमा के दर्शक उन्हें सबसे ज्यादा फिल्म ‘बाहुबली’ से पहचानते हैं, लेकिन दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अनुष्का ने कई सालों से अपनी अलग पहचान स्थापित की है.

सिर्फ बड़े सितारों के साथ रोमांस या हिट फिल्में करना ही उनका मकसद नहीं था, बल्कि उन्होंने अपने दम पर महिला केंद्रित फिल्मों में भी नाम कमाया. ‘साइज जीरो’, ‘रूद्रमादेवी’ और ‘घाटी’ जैसी फिल्मों में उन्होंने यह साबित कर दिया कि एक मजबूत किरदार और कड़ी मेहनत से किसी भी हीरोइन के लिए अपने दम पर फिल्म हिट करना संभव है.

अनुष्का शेट्टी का जन्म 7 नवंबर 1981 को कर्नाटक के मंगलुरु में हुआ था. उनका असली नाम स्वीटी शेट्टी है. उनके परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं था. वह बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में आगे थीं. उनकी खूबसूरती और व्यक्तित्व ने उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाया. फिल्मों में आने से पहले अनुष्का योगा इंस्ट्रक्टर के रूप में काम करती थीं. उनकी फिटनेस और स्टाइल को देखकर एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया और इसी से उनका सिनेमा का सफर शुरू हुआ.

अनुष्का ने साल 2005 में तेलुगू फिल्म ‘सुपर’ से अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उन्हें नागार्जुन जैसे बड़े अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिला. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता हासिल की, लेकिन अनुष्का की एक्टिंग और उपस्थिति ने इंडस्ट्री में उन्हें एक पहचान दिला दी. इसके बाद उन्होंने साल 2008 में ‘शौर्यम’ में हिट स्टार गोपीचंद के साथ काम किया. इस फिल्म में उनकी केमिस्ट्री और अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

साल 2009 में आई फिल्म ‘अरुंधति’ ने अनुष्का की प्रतिभा को पूरी तरह सामने लाया. इसके बाद 2010 में उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म ‘वेदम’ में काम किया. इस फिल्म में उनका किरदार एक वेश्या का था, जो अपने जीवन में बदलाव की कोशिश करती है. भले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता पाई, लेकिन अनुष्का के अभिनय की जमकर तारीफ हुई.

महिला केंद्रित फिल्मों में उन्होंने अपने दमदार अभिनय को साबित किया और 2015 में ‘रूद्रमादेवी’ फिल्म पेश की. इस फिल्म में उन्होंने एक मजबूत महिला शासक का किरदार निभाया. इसके पहले उन्होंने ‘साइज जीरो’ फिल्म के लिए अपना 20 किलो वजन बढ़ाया था, ताकि उनके किरदार को सही ढंग से पेश किया जा सके. इन महिला प्रधान फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया.

अनुष्का शेट्टी को उनकी मेहनत और अभिनय के लिए कई पुरस्कार मिले. उन्हें तीन बार फिल्मफेयर अवार्ड साउथ मिल चुका है. इसके अलावा उन्हें नंदी पुरस्कार, तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और कई अन्य सम्मान भी मिल चुके हैं.
![]()










