दिल्ली में लालकिले के बाहर कार में हुए धमाके में कई लोगों की मौत हो गई. इस ब्लास्ट के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और एनआईए-एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. इस घटना पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पहली प्रतिक्रिया आई है.
शशि थरूर ने कहा, ‘दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट और उसमें मारे गए लोगों व घायलों की ख़बरों से स्तब्ध हूं. मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों, विशेषकर पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं. आस-पास के सभी लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक सलाह का पालन करने का आग्रह करता हूं. नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.’
(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)










