Last Updated:
Mahakumbh Music Album Grammy Nomination: भारत की सांस्कृतिक विरासत और भक्तिमय परंपराओं का जादू अब पूरी दुनिया में सुनाई देगा. प्रयागराज महाकुंभ 2025 पर आधारित एल्बम 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुआ है. इस एल्बम में महाकुंभ की भव्यता और राम-नाम की धुन को दुनिया के सामने पेश किया गया है.
Mahakumbh Music Album Grammy Nomination: भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजने जा रही है. प्रयागराज महाकुंभ 2025 पर आधारित म्यूजिक एल्बम को 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है. यह एल्बम महाकुंभ की भव्यता और राम-नाम की धुन को पूरी दुनिया के सामने पेश करेगा. इस एल्बम में कुल 12 गानों में दुनियाभर के 50 से ज्यादा कलाकारों ने काम किया है. इसके अलावा इन गानों में बॉलीवुड और हॉलीवुड के सिंगर्स ने अपनी आवाज़ दी है. एल्बम में महाकुंभ की भव्य झलकियों और भारत की संस्कृति को संगीत के माध्यम से दर्शाया गया है. इस एल्बम को म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर सिद्धांत भाटिया ने तैयार किया है.
महाकुंभ 2025 की झलक
बता दें कि महाकुंभ 2025 में देश और दुनिया के लगभग 66 करोड़ लोग शामिल हुए थे. इस एल्बम में महाकुंभ के सुंदर दृश्य और संगम, शिव और माया जैसी आध्यात्मिक बातें संगीत में पिरोई गई हैं. एल्बम में खूबसूरत वीडियो शामिल किए गए हैं जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.
इस एल्बम में महाकुंभ की भव्यता और राम-नाम की धुन को सरल और प्रभावशाली तरीके से पेश किया है. इसके जरिए भारत की संस्कृति और आस्था की शक्ति पूरी दुनिया में दिखाई जाएगी.
वैश्विक मंच पर महाकुंभ
एल्बम के नॉमिनेशन से यह साबित होता है कि महाकुंभ और भारत की सांस्कृतिक विरासत अब केवल देश तक सीमित नहीं है. यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी चमक बिखेरने को तैयार है.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें
![]()










