रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल यानी 12 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला था। लेकिन अब ‘धुरंधर’ के ट्रेलर के लिए दर्शकों को और भी इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि मेकर्स ने कल होने वाले इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट को कैंसिल कर दिया है। इसके अलावा धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ और हुमा कुरैशी की वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 3’ से जुड़े इवेंट भी कैंसिल कर दिए गए हैं। यहां जानिए आखिर क्यों सिनमे जगत के ये बड़े इवेंट अचानक कैंसिल किए जा रहे हैं…
मेकर्स ने बयान जारी कर दी जानकारी
‘धुरंधर’ के मेकर्स की ओर से आज जानकारी देते हुए बताया गया कि अब फिल्म का ट्रेलर निर्धारित तिथि 12 नवंबर को रिलीज नहीं किया जाएगा। मेकर्स ने इसके पीछे दिल्ली धमाके और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को वजह बताया है। मेकर्स की ओर से जारी बयान में बताया गया, ‘कल दिल्ली में हुए विस्फोट के पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान प्रकट करने तथा हमारे प्रिय धर्मेन्द्र जी के स्वास्थ्य से संबंधित नाजुक स्थिति के प्रति संवेदनशीलता के कारण, कल होने वाला धुरंधर ट्रेलर लॉन्च स्थगित कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च की नई तारीख और बाकी डिटेल जल्द ही साझा किए जाएंगे। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।’
View this post on Instagram
‘तेरे इश्क में’ का एल्बम लॉन्च इवेंट भी हुआ कैंसिल
आज यानी 11 नवंबर को दिल्ली में ‘तेरे इश्क में’ का एल्बम लॉन्च इवेंट होना था। इसको लेकर सारी तैयारियां भी हो गई थीं। लेकिन अब धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को देखते हुए मेकर्स ने इस इवेंट को कैंसिल कर दिया है। मेकर्स की ओर से इवेंट कैंसिल होने की जानकारी दी गई है। मेकर्स ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस बारे में जानकारी दी। इस स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जी के चिंताजनक स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए, हमने आज का कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया है। आपके सहयोग के लिए हम आभारी हैं।’
धनुष-कृति को भी होना था शामिल
दिग्गज संगीतकार एआर रहमान के संगीत से सजी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का एल्बम लॉन्च इवेंट आज होना था। इस इवेंट में संगीतकार एआर रहमान के अलावा फिल्म की कास्ट कृति सेनन और धनुष को भी मौजूद रहना था। वहीं फिल्म के मेकर्स निर्देशक आनंद एल राय और निर्माता भूषण कुमार भी इस इवेंट में शामिल होने वाले थे। अब देखना ये है कि इवेंट दोबारा कब होता है।
यह खबर भी पढ़ेंः Dharmendra: बायोपिक में सनी देओल नहीं, इस एक्टर को देखना चाहते हैं धर्मेंद्र; साथ में बिना फीस लिए किया काम
28 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। अभी सिर्फ फिल्म का टीजर और दो गाने ही सामने आए हैं, जिन्हें काफी पसंद भी किया गया है। इनको देखने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए और भी उत्साहित हैं। फिल्म में धनुष ने शंकर और कृति सेनन ने मुक्ति का किरदार निभाया है।
यह खबर भी पढ़ेंः दिल्ली धमाके की खबर सुन टूट गए सेलेब्स, आमिर खान-अल्लू अर्जुन और करण जौहर समेत कई ने जताया दुख
‘दिल्ली क्राइम 3’ की स्क्रीनिंग भी हुई रद्द
इसके अलावा दिल्ली ब्लास्ट और धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के चलते आगामी वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 3’ की स्क्रीनिंग को भी कैंसिल कर दिया गया है। सीरीज का हिस्सा अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे और धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को देखते हुए हमने आज होने वाली स्क्रीनिंग को कैंसिल कर दिया है। हम इस जश्न को साथ में मनाना चाहते थे, लेकिन ऐसे वक्त में हमें थोड़ा संयम बरतना होगा। दिल्ली क्राइम 3 13 नवंबर से स्ट्रीम होने वाला है। हमें उम्मीद है कि आप इसे देखेंगे और अपना प्यार देंगे।’
![]()











