Last Updated:
आरती सिंह ने अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा की. उनके करियर में मायका, उतरन, बिग बॉस 13, श्रावणी जैसे शो शामिल हैं. चलिए दिखाते हैं उनकी मां की तस्वीर.
टीवी की मशहूर अभिनेत्री आरती सिंह ने बुधवार को अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर मां की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा. इस पोस्ट में उन्होंने फैंस के साथ अपनी भावनाओं और यादों को साझा किया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है.
आरती ने अपनी मां की ब्लैक एंड वाइट फोटो साझा की और कैप्शन में लिखा, “यह तस्वीर सच में मेरी मां की है. मैं उन्हें बहुत याद कर रही हूं. पिछले कुछ हफ्तों में मां की याद ज्यादा आ रही है.”
मां को किया याद
आरती ने अपनी पोस्ट में दिल की बात लिखते हुए कहा, “मैं अपने अंदर मां को महसूस कर रही हूं. मुझे कभी अपनी मां से प्यार जाहिर करने का मौका नहीं मिला, लेकिन अब मैं हर सांस में यह प्यार जताना चाहती हूं.” उन्होंने अपनी पोस्ट में इमोजी का भी इस्तेमाल किया.
View this post on Instagram
![]()










