सोनभद्र/एबीएन न्यूज। सड़क पर बिना नंबर प्लेट या नंबर प्लेट छिपाकर चलने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोपन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में 13 नवंबर 2025 को संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक ट्रक को रोककर देखा तो उसकी नंबर प्लेट अपसारित/विलोपित पाई गई। इस गंभीर उल्लंघन पर थाना चोपन में मुकदमा अपराध संख्या 414/25, धारा 318(4), 346 बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए ट्रक को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि वाहन के विरुद्ध अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
![]()











