नई दिल्ली: साल 2005 में गाने के रूप में ऐसा ‘लव वायरस’ आया था, जिसने सभी युवाओं को अपनी चपेट में ले लिया था. आलम यह था कि नौजवान लड़के-लड़कियां छुप-छुपकर गाने को मन भरकर देखते थे, लेकिन जैसी ही किसी की आहट मिलती, तुरंत चैनल बदल देते. बाद में उसे लूप में सुनते थे. अगर आपने भी बचपन में 2005 की फिल्म ‘आशिका बनाया आपने’ का टाइटल ट्रैक सुना है, तो आप जानते हैं कि इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता के रोमांस ने आप कैसा असर पैदा किया था. गाने को हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल ने गाया है.
![]()










