Last Updated:
Bigg Boss 19 Written Update Day 81: ‘बिग बॉस 19’ लेेटेस्ट एपिसोड में बीते दिन के कैप्टेंसी-राशन टास्क को मुद्दा बनाया गया. बिग बॉस ने घरवालों को असेंबली रूम बुलाया और गौरव की कैप्टेंसी से नाखुश होने पर लोगों से वोटिंग करवाई. इस बार शहबाज टास्क जीते और घर के नए कैप्टन बन गए.
मुंबई. Bigg Boss 19 Written Update Day 81: लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत शहबाज मलिक से होती है. वह बिग बॉस से माफी मांगते हैं. कहते हैं कि उन्होंने जो कुछ भी कहा, डिसरिस्पेक्ट की, उसके लिए माफी मांगते हैं. इसके बाद, घर के नए कैप्टन बने गौरव लोगों की ड्यूटी तय करते हैं. इस बीच, बिग बॉस गौरव की बात को रोकते हैं और सबको असेंबली रूम में बुलाते हैं. बिग बॉस सफाई देते हैं और फरहाना से पूछते हैं कि उन्होंने गौरव को क्यों पहले ऐप रूम में भेजा. फिर मालती से पूछते हैं. दोनों अपना-अपना पक्ष रखते हैं.
बिग बॉस कहते हैं कि कई लोगों ने उन पर अनफेयर होने के आरोप लगाया है. लेकिन उन्हें किसी से पक्षपात नहीं किया. उन्होंने कहा कि कई सीजन किए बाहर निकलने वाले भी क्या-क्या इल्जाम लगाते हैं. लेकिन उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ता. वह गौरव और शहबाज को असेंबली रूम से बाहर जाने के लिए कहते हैं. शहबाज, बाहर आकर गौरव को सफाई देते हैं कि उन्हें उनकी कैप्टेंसी प्रोब्लम नहीं है. बस उन्हें मौका नहीं मिला. इसलिए उन्होंने गुस्सा दिखाया. हालांकि बाद में माफी मांग ली.
वहीं, असेंबली रूम में बिग बॉस ने कहा कि अगर वे लोग गौरव के कैप्टन बनने से खुश नहीं हैं, तो उन्हें कैप्टन दोबारा चुनने का मौका दिया जाएगा. लेकिन कंडिशन सेम रहेंगी. अमाल खुले तौर पर शहबाज का सपोर्ट करते हैं. बिग बॉस प्रणित से कार्ड और पेन लाने को कहते हैं. सभी लोग अपने-अपने कैंडिडेट का नाम लिखते हैं. अमाल, कुनिका, तान्या, मालती और फरहाना ने शहबाज को सपोर्ट किया. जबकि अश्नूर और प्रणित ने गौरव को. इस तरह शहबाज 5 वोट लेकर घर के नए कैप्टन बन गए. गौरव से कप्तानी छिन गई. घरवालों ने तख्ता पलट कर दिया. गौरव इससे हताश हुए.
View this post on Instagram
![]()










