Last Updated:
धर्मेंद्र को बॉलीवुड का ही-मैन कहा जाता है. वह पिछले 6 दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और आज भी काम कर रहे हैं. पंजाब के छोटे से गांव जन्में धर्मेंद्र ने मुंबई पहुचने के बाद जब अपनी पहली फिल्म साइन की तो उन्हें सिर्फ कुछ रुपये की फीस मिली थी. उनकी पहली सैलरी जानकर कोई भी चौंक जाएगा. धर्मेंद्र को 3 प्रोड्यूसर ने मिलकर मूवी के लिए साइन किया था.
<strong>नई दिल्ली.</strong> दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. कुछ दिनों पहले उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. लेकिन अब उनका इलाज घर पर ही चल रहा है. दिलचस्प बात ये है कि 89 साल की उम्र में भी वह फिल्मों में काफी एक्टिव हैं. लेकिन क्या आपको उनकी पहली सैलरी के बारे में पता है. अगर नहीं जानते तो चलिए हम बताते हैं.

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के छोटे से गांव नसरीली में हुआ था. बचपन से ही उनका फिल्मों के प्रति गहरा लगाव रहा है. वह सिनेमा की दुनिया से मंत्रमुग्ध रहते थे और एक दिन इसका हिस्सा बनने का सपना देखते थे.

उन्होंने फिल्मफेयर द्वारा आयोजित नेशनल न्यू टेलैंट कॉन्टेस्ट जीता, जिसने उन्हें एक साहसी कदम उठाने का आत्मविश्वास दिया. इसके तुरंत बाद वह फिल्मों में किस्मत आजमाने के लिए मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) पहुंच गए.

धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से शुरू किया था. इस फिल्म में उन्होंने बलराज साहनी, कुमकुम और उषा किरण के साथ स्क्रीन शेयर किया.

धर्मेंद्र की पहली सैलरी आज भी कई फैंस को चौंका देती है. अपनी पहली फिल्म के लिए उन्हें कुल सिर्फ 51 रुपये मिले थे. यह रकम तीन फिल्ममेकर्स ने मिलकर दी थी. हर एक प्रोड्यूसर ने उन्हें 17 रुपये दिए थे.

जब धर्मेंद्र को पहली फिल्म के लिए फीस मिली तो उन्होंने उसी तरह जश्न मनाया, जैसे कोई भी करता. वह सड़क किनारे की किसी ढाबे पर पहुंचे और अपने दोस्तों के लिए पार्टी कर ली थी.

इसके बाद धर्मेंद्र ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने ‘फूल और पत्थर’, ‘चुपके चुपके’, ‘सीता और गीता’ और ‘शोले’ जैसी कालजयी फिल्मों में काम किया और देखते ही देखते उन्होंने सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर लिया.

6 दशकों से भी ज्यादा समय बाद भी धर्मेंद्र फिल्मों में सक्रिय हैं. खबरों के अनुसार, उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपने रोल के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज किए थे.

अब धर्मेंद्र ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे, जो वॉर ड्रामा फिल्म है. इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने लीड रोल में निभाया है. जयदीप अहलावत भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं. फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन हैं और यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है.
![]()










