05:27 PM, 15-Nov-2025
महेश बाबू की एक झलक का फैंस को इंतजार
सोशल मीडिया पर इवेंट से पहले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्क्रीन पर महेश बाबू का फिल्म से लुक देखा जा सकता है।उनके पोस्टर के स्क्रीन पर आते ही फैंस के बीच जोश भर गया।
Elite fanbase saami needi @urstrulyMahesh #JaiBabu #Globetrotter #MaheshBabu https://t.co/ZsY04YvFm4
— #JaiBabu🦁 (@Sumanth_4005) November 15, 2025
05:22 PM, 15-Nov-2025
महेश बाबू का धमाकेदार टीजर
इस इवेंट का सबसे बड़ा सेलिब्रेशन होगा इस फिल्म से जुड़ा धमाकेदार टीजर। जानकारी के अनुसार सुपरस्टार महेश बाबू एक नाटकीय अंदाज में मंच पर एंट्री लेंगे जिसके बाद आसमान को रोशन करते हुए एक ग्रैंड फायरवर्क शो होगा। यह टीजर अंग्रेजी और तेलुगु-दोनों भाषाओं में रिलीज होगा ताकि इसकी पहुंच भारत से बाहर भी व्यापक हो सके।
प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज की झलक का इंतजार
फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। प्रियंका का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है और अब फैंस टीजर में उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं।
05:14 PM, 15-Nov-2025
हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
इवेंट के लिए प्रियंका चोपड़ा भी हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी पहुंच चुकी हैं। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को जानकारी दी है। साथ ही इस इवेंट के लिए अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की है।
05:05 PM, 15-Nov-2025
12 घंटे का ट्रेवल करके पहुंचा फैन
इस इवेंट के लिए महेश बाबू का एक जबरा फैन ऑस्ट्रेलिया से हैदराबाद पहुंचा है। एस एस राजामौली के बेटे ने फैन के इस कदम की सराहना करते हुए पोस्ट साझा किया है।

04:57 PM, 15-Nov-2025
श्रुति हासन और डिवाइन की लाइव परफॉर्मेंस
इस ऐतिहासिक शाम को और खास बनाने के लिए अभिनेत्री श्रुति हासन लाइव परफॉर्म करेंगी और रैपर डिवाइन फिल्म के टाइटल ट्रैक पर लाइव परफॉर्म करेंगे। उनकी यह प्रस्तुति लॉन्च इवेंट को एक मेगा म्यूजिकल नाइट में बदल देगी।
04:08 PM, 15-Nov-2025
GlobeTrotter Live Updates: राजामौली-महेश बाबू के ग्रैंड इवेंट का काउंटडाउन शुरू, जानें पल-पल के अपडेट्स
साउथ सिनेमा के विजनरी डायरेक्टर एसएस राजामौली एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘ग्लोबट्रॉटर’ के जरिए इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। उनकी बड़ी एक्शन-एडवेंचर फिल्म आज हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक भव्य इवेंट के साथ दुनिया के सामने अपना पहला लुक और टीजर पेश करने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि यह फिल्म डिजिटल-फर्स्ट ग्रैंड प्रीमियर के जरिए प्रमोशन की एक नई परंपरा शुरू कर रही है, जिसे आज शाम 7 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
50 हजार की भीड़
रामोजी फिल्म सिटी आज एक ऐसी शाम का गवाह बनने जा रही है, जिसका पैमाना भारतीय सिनेमा ने पहले कभी नहीं देखा। लगभग 50,000 दर्शकों की मौजूदगी में फिल्म का टीजर 130 × 100 फीट की विशाल स्क्रीन पर दिखाया जाएगा, जिसे भारत का सबसे बड़ा स्क्रीन बताया जा रहा है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी मौजूद रहेगी।
Babu first look🥵🥵🥵🥵🥵🥵🥵🥵#GlobeTrotter #GlobeTrotterEvent pic.twitter.com/rRMXg8Ngma
— CharanReddy (@CharanReddy0909) November 15, 2025
![]()











