सोनभद्र/एबीएन न्यूज। बिल्ली मारकुंडी स्थित मे० कृष्णा माइनिंग खदान में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। देर रात तक NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर मोर्चा संभाले रहीं और दबे हुए श्रमिकों को खोजने तथा प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने में जुटी रहीं।

रात लगभग 11.30 बजे एडीजी पीयूष मोर्डिया, विन्ध्याचल मंडल मीरजापुर के आयुक्त राजेश प्रकाश, महानिरीक्षक आर०पी० सिंह, जिलाधिकारी बी०एन० सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरी स्थिति का जायज़ा लिया और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे प्रशासनिक व सुरक्षा बलों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से संचालित किया जा रहा है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति मलबे में फंसा न रह जाए। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि हादसे में घायल या हताहत हुए सभी श्रमिकों को श्रम विभाग की सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाया जाएगा।
![]()













