Last Updated:
नेपाल में तल्हा अंजुम ने भारतीय झंडा लहराया, जिससे सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई. कई लोगों ने उनके बर्ताव की सराहना की, तो कुछ ने पाकिस्तान का अपमान करने का आरोप लगाया. विवाद बढ़ने के बाद रैपर ने भारतीय झंडा फरहाने की वजह बताई.
नई दिल्ली: पाकिस्तानी रैपर तल्हा अंजुम ने नेपाल में अपने कॉन्सर्ट में भारतीय झंडा लहराकर तहलका मचा दिया. इवेंट के वीडियो में सिंगर भीड़ में से एक फैन से तिरंगा लेकर अपने सिर के ऊपर लहराते दिखे. उन्होंने बाद में झंडे को अपने कंधों पर रख लिया.
घटना पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. जहां कई लोगों ने इसे साउथ-एशिया की एकता की मिसाल बताते हुए सराहा, वहीं पाकिस्तान के कुछ लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना की. तल्हा अंजुम ने विवाद बढ़ने के बाद अपना रिएक्शन दिया. वे बोले, ‘मेरी कला की कोई सीमा नहीं है.’ रैपर ने X पर सीधे आलोचना का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मेरी अभिव्यक्ति मानवता पर टिकी है, राजनीति पर नहीं.
तल्हा अंजुम ने बयान वायरल
तल्हा अंजुम ने एक्स पर लिखा, ‘मेरे दिल में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है. मेरी कला की कोई सीमा नहीं है. अगर भारतीय झंडा लहराने से विवाद होता है तो होने दो. मैं इसे फिर से करूंगा. मुझे मीडिया, युद्ध-प्रेमी सरकारों और उनके प्रचार की परवाह नहीं है. उर्दू रैप हमेशा सीमा के बार जाएगा.’ उनके बयान ने बहस को और तेज कर दिया, दोनों देशों के फैंस ने राष्ट्रवाद, आर्टिस्टिक लिबर्टी और सीमा पार कल्चरल तनाव पर अपनी राय दी.
![]()












