Last Updated:
सनी देओल-बॉबी देओल से लेकर सलमान खान-अरबाज खान तक, सिनेमा की दुनिया में एक ही परिवार के भाइयों-बहनों ने हीरो और हीरोइन बनकर खूब लोकप्रियता पाई. साउथ सिनेमा में तीन बहनों का दबदबा रहा है. कमाल की बात यह है कि तीनों ने सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ पर्दे पर रोमांस किया. क्या आपने उन्हें पहचाना?
नई दिल्ली: सिनेमा की रंगीन दुनिया में सितारों के बच्चे भी स्टार्स हैं. एक ही परिवार के कई भाई-बहनों ने हीरो और हीरोइन के रूप में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी हैं. इस लिस्ट में हीरोइन से ज्यादा हीरो हैं, लेकिन साउथ सिनेमा में एक ही परिवार की 3 बहनों ने पर्दे पर अपना दम दिखाया था. वे पर्दे पर एक सुरपस्टार के साथ रोमांस भी कर चुकी हैं.

क्या इस तस्वीर में श्रीदेवी के साथ दिख रही क्यूट लड़कियां आपको पहचान में आ रही हैं? कभी तेलुगु सिनेमा में इनकी खूब चर्चा होती थी. इनमें से एक हीरोइन नगमा अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए खूब मशहूर हुईं. उन्होंने तमाम स्टार्स के साथ काम किया. उनका फिल्मों में खास क्रेज रहा है. (फोटो साभार: Instagram@kollywoodcinima)

नगमा की बहन ज्योतिका भी मशहूर अदाकारा हैं. उन्होंने भी अपनी अच्छी-खासी पहचान बनाई है. उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों में कई रोल निभाए हैं. नगमा की दूसरी बहन रोशनी ने भी फिल्मों में अभिनय किया है. खास बात यह है कि इन तीनों बहनों के साथ अभिनय करने वाला सिर्फ एक ही हीरो है. वह आज भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं. हालांकि, अब ज्योतिका को छोड़कर बाकी दोनों बहनें फिल्मी दुनिया से दूर हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

और क्या आप जानते हैं कि वह स्टार हीरो कौन है? हमारे मेगास्टार चिरंजीवी. उन्होंने इन तीनों बहनों के साथ जो फिल्में कीं, वे टॉलीवुड में सुपरहिट रहीं. (फोटो साभार:X)

चिरंजीवी ने नगमा के साथ ‘घराना मोगुडु’, ‘रिक्शावोडु’, ‘थ्री मोनागल्लू’ फिल्में कीं, वहीं ज्योतिका के साथ ‘टैगोर’ में नजर आए. मेगास्टार चिरंजीवी ने रोशनी के साथ ‘मास्टर’ में रोमांस किया.

चिरंजीवी फिलहाल अपने कमबैक को लेकर रोमांचित हैं. वे इन दिनों फिल्म ‘विश्वम्भर’ की शूटिंग में बिजी हैं. वशिष्ठ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में चिरंजीवी एक नए रूप में नजर आएंगे.

फिल्म में एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस होगा, जिसमें चिरंजीवी एक साथ छह राक्षसों से लड़ेंगे. सीन को लेटेस्ट वीएफएक्स तकनीक का इस्तेमाल करके बड़े पैमाने पर शूट किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीन दर्शकों को एक बेहतरीन विजुअल ट्रीट देगा.

त्रिशा इस फिल्म में नायिका की भूमिका निभा रही हैं, जबकि संगीतकार एम.एम. कीरावनी संगीत दे रहे हैं. यह एक ऐसी फिल्म है जो कहानी, सीन और अभिनय के साथ दर्शकों को एक अलग लेवल का अनुभव कराएगी. लगभग 200 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म से फैंस के साथ-साथ चिरंजीवी को भी काफी उम्मीदें हैं.
![]()











