Last Updated:
इन्फ्लूएंसर और एक्टिविस्ट ध्रुव राठी को रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर का ट्रेलर पसंद नहीं आया और फिर सोशल मीडिया पर डायरेक्टर आदित्य धर की आलोचना कर दी. इस पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने ध्रुव राठी को जमकर फटकार लगाई. यहां तक कि एक्टर ने ध्रुव राठी को मूर्ख तक बता दिया. इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई और इस दौरान ध्रुव राठी ने रणवीर शौरी के करियर पर तंज भी कस दिया.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की रिलीज को कुछ ही दिन बचे हैं. इस बीच मेकर्स ने 18 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया. कई लोगों ने ट्रेलर की तारीफ की, लेकिन इन्फ्लूएंसर और एक्टिविस्ट ध्रुव राठी को ट्रेलर पसंद नहीं आया और उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर की आलोचना कर दी. ध्रुव राठी ने कहा कि बॉलीवुड में घटियापन की हद पार हो गई है. ध्रुव राठी का ऐसा कहना रणवीर शौरी को पसंद नहीं आया फिर और दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई.

ध्रुव राठी ने की ट्रेलर की आलोचना
उन्होंने आगे लिखा, ‘यह साफ दिखाता है कि पैसा कमाने की लालसा किस हद तक है. वो जानबूझकर युवा पीढ़ी के दिमाग में जहर भर रहे हैं. खून-खराबे को लेकर उन्हें असंवेदनशील बना रहे हैं. फिर इस यातना का महिमामंडन कर रहे हैं. यह सेंसर बोर्ड के लिए मौका है यह दिखाने का कि उसे लोगों के किस करने से ज्यादा समस्या है फिर किसी को जिंदा चमड़ी उधेड़ते देखने से.’

ध्रुव राठी को रणवीर शौरी ने दिया जवाब
ध्रुव राठी के इस पोस्ट पर रणवीर शौरी ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘दोस्त, तुम ज्यादातर समय गलत होते हो, लेकिन मुझे पसंद है कि तुमने इसे भी एक करियर में बदल लिया है.’ इसके जवाब में ध्रुव राठी ने रणवीर शौरी पर तंज कसते हुए लिखा, ‘उस करियर से तो बेहतर है, जिसमें आजीविका के लिए बिग बॉस में नकली लड़ाइयां करनी पड़ती हैं.’ इस बीच रणवीर शौरी भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने जवाब दिया, ‘बिग बॉस हाउस की लड़ाइयां तुम्हारी तरह आधी भी नकली नहीं हैं, दोस्त. लगे रहो.’

रणवीर शौरी ने ध्रुव राठी को कहा मूर्ख
यह बहस तब और बढ़ गई जब एक यूजर ने रणवीर शौरी से ध्रुव राठी को जवाब न देने की सलाह दी. एक्टर ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा. ‘अगर इस बावले ने किसी फिल्म और फिल्ममेकर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की होती, तो मैं इससे कभी नहीं उलझता. ये यूरोप में बैठकर भारतीयों और उनके हितों की कीमत पर क्लाउट और पैसे कमा रहा है. मुझे उन भारतीयों पर दया आती है जो इस मूर्ख को फॉल करते हैं.’

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें
![]()










