Last Updated:
रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की सफलता से डायरेक्टर मिलाप जावेरी बेहद खुश हैं. फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं. इस मूवी की जबरदस्त सक्सेस के बीच मिलाप जावेरी ने हर्षवर्धन राणे की जमकर तारीफ की है. एक्टर ने भी रिप्लाई करते हुए डायरेक्टर के साथ दोबारा काम करने को लेकर खुद को बेताब बताया.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. यह मूवी पिछले महीने रिलीज हुई थी और इसने बंपर कमाई की. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता से गदगद डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने हर्षवर्धन राणे के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और उनकी जमकर तारीफ की. मिलाप जावेरी के पोस्ट पर हर्षवर्धन राणे ने भी रिप्लाई किया.
View this post on Instagram
![]()











