Last Updated:
संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास साल 2002 में रिलीज हुई थी. इसमें शाहरुख खान हीरो थे. उनके साथ माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने स्क्रीन शेयर किया था. ‘देवदास’ बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में शुमार है और इसका गाना डोला रे डोला काफी फेमस हुआ था. इस गाने के लिए दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता था. इसकी शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत बहुत खराब थी और उन्होंने फर्श पर लेट-लेटकर गाने को कोरियोग्राफ किया था.
‘देवदास’ का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया था और वह इसे बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे. फिल्म पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और इसका गाना ‘डोला रे डोला’ सुपरहिट साबित हुआ. ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने अपने डांस से दर्शकों के दिलों को जीत लिया था.
सेट पर रिहर्सल करती थीं ऐश्वर्या राय
मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में सरोज खान ने बताया था कि, ‘माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय दोनों ही शानदार डांसर हैं और मैं यह नहीं होने दे सकती थी कि उनमें से किसी को लगे कि उनके स्टेप्स अच्छे नहीं हैं. मुझे डर था कि कहीं उनमें से कोई एक अलग-थलग महसूस न करे, लेकिन सौभाग्य से ऐसा कुछ नहीं हुआ. सरोज ने बताया कि जहां दोनों एक्ट्रेस पर्दे पर बेहद शानदार थीं, वहीं गाने की तैयारी करने का उनका तरीका अलग था. माधुरी कई दिनों की रिहर्सल के बाद सेट पर पूरी तरह तैयार होकर आती थीं, जबकि ऐश्वर्या राय सेट पर ही रिहर्सल करना पसंद करती थीं.’
खराब तबीयत में गाने को किया कोरियोग्राफ
जब सरोज खान डोला रे डोला गाने की शूटिंग कर रही थीं, तब उनकी तबीयत बेहद खराब थी. संजय लीला भंसाली ने क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान सरोज बहुत दर्द में थीं और अक्सर फ्लोर पर लेट जाती थीं. उन्होंने कहा, ‘जब हम शूट कर रहे थे, सरोजजी की तबियत बहुत खराब थी. उन्हें बहुत दर्द होता था, लेकिन वह फर्श पर लेटकर निर्देश देती थीं. उन्होंने 15 दिनों तक शूट किया था.’ हालांकि, सरोज खान की यह तकलीफ पर्दे पर कहीं दिखाई नहीं दी. जब गाना बनकर रिलीज हुआ, तो सरोज खान को इसके लिए 17 अवॉर्ड मिले थे.
रिलीज के दिन अस्पताल में भर्ती थीं सरोज खान
बताते चलें कि ‘देवदास’ की रिलीज के समय सरोज की सेहत बिगड़ गई थी. संजल लीला भंसाली और ऐश्वर्या राय उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे और उस हालत में भी वह यही जानना चाहती थीं कि उनका गाना कैसा चल रहा है. भंसाली ने साल 2020 में कोरियोग्राफर के निधन के बाद सुभाष के झा के साथ बातचीत में बताया, ‘जिस दिन देवदास रिलीज हुई, सरोजजी अस्पताल में थीं. ऐश्वर्या और मैं उनसे मिलने गए. उन्होंने पूछा- डोला रे डोला पर पैसे मिले या नहीं? कल्पना कीजिए, अपने काम के प्रति उनका यह जुनून. उस हालत में भी वह यह जानना चाहती थीं कि उनके काम की तारीफ हो रही है या नहीं.’

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें
![]()










