अयोध्या/एबीएन न्यूज़। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ आज 23 नवंबर को किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन स्टेशन पर पहुंची एक महिला यात्री द्वारा किया गया, जो न केवल महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देता है, बल्कि रेलवे की यात्री-केंद्रित पहल को भी मजबूत बनाता है।
नवनिर्मित जनसुविधा केंद्र में यात्रियों की आम जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे अयोध्या धाम स्टेशन पर यात्रियों का अनुभव और अधिक सुविधाजनक एवं व्यवस्थित होगा।
जनसुविधा केंद्र में उपलब्ध प्रमुख सेवाएँ
- व्हीलचेयर सेवा
- लगेज ट्रॉली सेवा
- टैक्सी सेवा बुकिंग
- होटल बुकिंग सुविधा
- कैश विथड्रॉल (Cash Withdrawal) सेवा
व्हीलचेयर सेवा शुल्क
- रिफंडेबल सुरक्षा राशि: ₹500 + वैध पहचान पत्र
- बिना सहायक: ₹50
- सहायक के साथ प्लेटफॉर्म नं. 1 तक: ₹100
- प्लेटफॉर्म नं. 2 से आगे: ₹150
लगेज ट्रॉली सेवा शुल्क
- बिना सहायक: ₹50
- सहायक के साथ प्लेटफॉर्म नं. 1 तक: ₹100
- प्लेटफॉर्म नं. 1 से आगे: ₹150
कैश विथड्रॉल सेवा
- ₹1000 तक की निकासी: ₹20 प्रति लेन-देन
जनसुविधा केंद्र के शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही सभी आवश्यक सेवाएँ पारदर्शी और निर्धारित शुल्क पर मिल सकेंगी। रेलवे प्रशासन का दावा है कि इससे यात्रियों का सफर और अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और सुगम बनेगा। साथ ही आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यह एक बड़ी राहत साबित होगा, क्योंकि अब उन्हें स्टेशन से बाहर अतिरिक्त सेवाओं की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा।
![]()











