{“_id”:”6924094bae4fe1df8d0e9810″,”slug”:”amid-dharmendra-health-condition-ambulance-spot-outside-legend-actor-house-2025-11-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एक्टर धर्मेंद्र के घर के बाहर दिखी एंबुलेंस, इलाके को 50 मीटर तक बैरिकेड किया गया; वायरल हुए वीडियो”,”category”:{“title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”}}
Dharmendra: पिछले दिनों अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी थी। उनका घर पर इलाज चल रहा था। सोमवार दोपहर को धर्मेंद्र के घर के बाहर एंबुलेंस को देखा गया।
धर्मेंद्र
– फोटो : X
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के घर के बाहर आज एक एंबुलेंस देखी गई। जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस के घर में प्रवेश करने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और घर से करीब 50 मीटर की दूरी तक बैरिकेडिंग कर दी गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हलचल बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि एंबुलेंस क्यों पहुंची और किसकी सेहत को लेकर मेडिकल टीम घर पहुंची। अधिकारी और परिवार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।
A post shared by Bollywood Society (@bollywoodsocietyy)
घर पर पहुंचने लगे बॉलीवुड सेलेब्स
अभिनेता धर्मेंद्र के घर पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का आना शुरू हो गया है। इसके बावजदू उनकी हेल्थ पर ऑफिशियल बयान अभी नहीं आया है।
#WATCH | Maharashtra: Celebrities have started arriving at the residence of veteran actor Dharmendra in Mumbai. An official statement on his health is awaited. pic.twitter.com/uJPe4Koi1t
— ANI (@ANI) November 24, 2025
![]()











