फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ का गाना ‘जट यमला पगला’ धर्मेंद्र का सबसे पॉपुलर गाना रहा है. धर्मंद्र की डिस्कोग्राफी में यह गाना अक्सर टॉप पर ही चलता है. इस गाने में धर्मेंद्र का आइकोनिक डांस हैं. साल 1975 में आई यह फिल्म और इसका यह गाना दोनों सुपरहिट हुआ. गाने को आज भी खूब सुना और देखा जाता है. धर्मेंद्र ने एक बार इसके हुक स्टेप को शाहरुख खान के साथ रिक्रिएट किया था. दोनों इस गाने में खूब मस्ती करते हुए दिखाई दिए. धर्मेंद्र और शाहरुख के इस गाने को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया गया. यह गाना साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम का है. इसके ‘दीवानगी दीवानगी’ गाने में शाहरुख ने कई दिग्गज कलाकारों के साथ उनके फेवरिट हुक स्टेप्स पर डांस किया था. 9.29 सेकंड का यह गाना भी सुपरहिट हुआ था.
![]()










