Last Updated:
Dharmendra Prayer Meet: इस हफ्ते के पहले ही दिन दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने दुनिया को हमेशा के अलविदा कह दिया. लंबी बीमारी के बाद अपने मुंबई स्थित घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली. खबर है कि इस हफ्ते में ही उनके लिए परिवार प्रार्थना सभा आयोजित करेगा.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के युगपुरुष और देओल खानदान के सबसे चमकते सितारे धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं है. उनको दुनिया से गए 3 दिन बीत गए हैं. लेकिन ये शोक लहर थमने का नाम नहीं ले रही. 89 साल के धरम पाजी ने अपने 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही लंबी बीमारी के बाद अपने घर में अंतिम सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन के बाद परिवार ने गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया. परिवार और बॉलीवुड जगत उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दी. खबर है कि अब परिवार उनके लिए प्रेयर मीट रखेगा.
देओल परिवार के करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘इस हफ्ते के आखिरी तक धर्मेंद्र जी की याद में एक प्रेयर मीट रखी जाएगी.’
वेन्यू तय करना बाकी
परिवार के करीबी सूत्र ने बताया, ‘प्रेयर मीट यहीं (मुंबई) में होगी लेकिन वेन्यू तय किया जाना बाकी है.’ बता दें कि सोमवार (24 नवंबर) दोपहर जूहू स्थित पवन हंस सेवा श्मशान में धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया, जो बेहद निजी रूप से संपन्न हुआ. यह अंतिम संस्कार उन सार्वजनिक अंतिम यात्रा से बिल्कुल अलग था, जो श्रीदेवी और यश चोपड़ा जैसे फिल्मी दिग्गजों को राज्य सम्मान के साथ दिया गया था.
बॉलीवुड ने दिया साथ
धर्मेंद्र के निधन के बाद, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सदस्य उनके आवास पर पहुंचे और परिवार को अपनी संवेदनाएं दे रहे हैं. सोमवार और मंगलवार दोनों ही दिन बॉलीवुड सेलेब्स का आना-जाना लगा रहा. हेमा मालिनी और प्रकाश कौर के साथ दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल को सांत्वना देने के लिए सेलेब्स पहुंचे.
वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे धर्मेंद्र
धर्मेंद् इस महीने के शुरुआत में रूटीन चैकअप के लिए पहुंचे थे. सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और फिर खबर आई कि वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. हालांकि, करीब 12 दिनों के बाद उन्हेंअस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और घर पर ही इलाज चला, जहां उनका निधन हो गया. धर्मेंद्र अपने पीछे अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर, उनके बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता और विजयता और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ईशा और आहना को छोड़ गए हैं.
6 दशकों का अमर सफर
धर्मेंद्र ने अपने 6 दशक लंबे फिल्मी सफर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘सत्यकाम’, ‘अनुपमा’ और ‘सीता और गीता’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने उन्हें भारतीय सिनेमा का एक अमिट हिस्सा बना दिया.
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
![]()










