भारतीय निर्वाचन आयोग देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करा रहा है. इनमें केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल भी हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग ने पहले चरण में बिहार में SIR कराया था, जहां विपक्ष ने आरोप लगाए थे कि कई वैध लोगों के वोट भी काट दिए गए हैं. यूपी और बंगाल में भी विपक्षी दल ऐसा ही आरोप लगा रहे हैं. इसके अलावा बंगाल में टीएमसी का आरोप है कि वर्क प्रेशर में आकर बीएलओ सुसाइड कर रहे हैं. इस बीच चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है. ईसीआई ने SIR अभियान में लगे बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर की सैलरी डबल कर दी है.
(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)










