Last Updated:
MP Viral Video: आज के समय में भले ही बड़ी संख्या में लोग रंगभेद करते हों, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो उनके रंग से नहीं, दिल से प्यार करते हैं. ऐसे ही एक कपल्स की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. शादी की फोटो वायरल होने के बाद उन्हें बधाइयां मिलने की बजाय नेगेटिव कमेंट्स झेलने पड़े. ट्रोलिंग के बाद दूल्हे ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया-
MP Viral Video: ये सच्चाई है कि प्यार का कोई रंग या रूप नहीं होता है. प्यार तो प्यार होता है फिर चाहे उसका पार्टनर काला हो गोरा. गोरी राधा ने भी तो काले कृष्ण से प्रेम किया था? फिर आज के समय में लोग काले और गोरे रंग में रंगभेद क्यों करते हैं? वे भूल जाते हैं कि बाहरी सुंदरता के अलावा उसकी शख्सियत, बात करने का तरीका और व्यवहार भी मायने रखता है. आज के समय में भले ही बड़ी संख्या में लोग रंगभेद करते हों, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो उनके रंग से नहीं, दिल से प्यार करते हैं. ऐसे ही एक कपल्स की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. मध्य प्रदेश के इस कपल ने 11 साल के लंबे रिश्ते के बाद एक दूसरे से शादी की. लेकिन, शादी की फोटो वायरल होने के बाद उन्हें बधाइयां मिलने की बजाय नेगेटिव कमेंट्स झेलने पड़े. वजह… दूल्हे का रंग काला होना. लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद दूल्हे ने सामने आकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया-
11 साल के लंबे रिश्ते के बाद की शादी
सोशल मीडिया पर वीडियो मध्य प्रदेश के एक युवा कपल का बताया जा रहा है. इस कपल का नाम ऋषभ राजपूत और शोनाली चौकसे है. इस कपल ने 11 साल के लंबे रिश्ते के बाद एक दूसरे से शादी की. शादी के बाद फोटो वायरल होने के बाद कई लोगों ने ऋषभ के डार्क स्किन को लेकर मजाक उड़ाया. वहीं, कुछ लोगों ने शोनाली की पसंद पर भी सवाल उठाए. कहा, शायद उसने पैसे या स्टेटस के लिए शादी की होगी. यहां तक कि कई यूजर्स ने यह मान लिया कि ऋषभ सरकारी नौकरी करते हैं, इसलिए यह रिश्ता बना. हालांकि, कई यूजर्स ने इस रिश्ते को समझदारी भरा भी बताया. लेकिन, ट्रोलर्स को दूल्हे ऋषभ ने क्या कहा? आइए जान लेते हैं-
View this post on Instagram
![]()











