पलाश मुछाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों वे क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे। विवाह पूर्व की रस्में शुरू हो गईं थीं। मगर, इन कार्यक्रमों के बीच अचानक स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते दोनों की शादी पोस्टपोन कर दी गई। फिर खबर आई कि पलाश मुछाल की तबीयत भी खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शादी पोस्टपोन होने के बाद पलाश पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं।
थके-थके से नजर आए पलाश
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पलाश मुछाल को एयरपोर्ट से बाहर आते देखा जा सकता है। साथ में पलाश की मां व अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। पलाश की मां के चेहरे के भाव ने लोगों का ध्यान खींचा है। एक तरफ म्यूजिक कंपोजर कुछ थके हुए नजर आ रहे हैं और वे नजरें झुकाकर चल रहे हैं, वहीं उनकी मां हंसती-मुस्कुराती बेटे के साथ चल रही हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
![]()












