डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया
– फोटो : एक्स/डीके शिवकुमार
![]()
{“_id”:”692e5acc2252c982f603d15c”,”slug”:”karnataka-cm-siddaramaiah-deputy-cm-dk-shivakumar-another-meet-on-breakfast-2025-12-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnataka: नाश्ते की मेज पर एक और मुलाकात, आज डीके शिवकुमार के आवास जाएंगे सीएम सिद्धारमैया”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया
– फोटो : एक्स/डीके शिवकुमार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार आज फिर नाश्ते की मेज पर मिलने वाले हैं। दोनों की मुलाकात डीके शिवकुमार के आवास पर होगी। इससे पहले शनिवार को भी दोनों नेता नाश्ते पर मिले थे और वह मुलाकात सीएम आवास पर हुई थी। सोमवार को सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि वह मंगलवार को डीके शिवकुमार के आवास नाश्ता करने जाएंगे। हालांकि सीएम ने कहा कि उन्हें अभी तक औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है। इसके बाद शाम में सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में डीके शिवकुमार ने सीएम को आमंत्रित कर दिया।
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के कयास
शिवकुमार ने पोस्ट में लिखा ‘मैं और मुख्यमंत्री लगातार मिलकर काम कर रहे हैं, एक टीम की तरह। मैंने माननीय मुख्यमंत्री को कल नाश्ते के लिए आमंत्रित किया है। नाश्ते पर हम कर्नाटक में किए गए वादों को पूरा करने के साझा प्रयासों पर चर्चा करेंगे।’ कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के कयास लगाए जा रहे है और इसे लेकर बीते कई दिनों से चर्चाएं जारी हैं। कथित ढाई-ढाई साल के समझौते के तहत अब डीके शिवकुमार की सीएम पद पर ताजपोशी के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि सार्वजनिक तौर पर शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया इन चर्चाओं को खारिज करते आ रहे हैं।
![]()


Last Updated:March 03, 2026, 18:35 ISTमां बनने के बाद कैटरीना कैफ की यह पहली होली बेहद खास रही, उन्होंने पति...
Read moreLast Updated:March 03, 2026, 17:39 IST होली का त्योहार हो और बॉलीवुड पीछे रह जाए, ऐसा कैसे हो सकता...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio