Last Updated:
रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल स्टारर ‘धुरंधर’ का गाना ‘ईजी-ईजी’ रिलीज हुआ, दिलजीत सिंह दोसांझ की आवाज में गैंगस्टर एंथम सोशल मीडिया पर छाया है.
रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का नया गाना ‘ईजी-ईजी’ रिलीज हो गया है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है. पंजाबी सिंगर दिलजीत सिंह दोसांझ की आवाज ने गाने के साथ पूरा न्याय किया है. इस गाने को ‘धुरंधर’ का ‘गैंगस्टर एंथम’ कहा जा रहा है.
गाने में रणवीर के चेहरे पर कई अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिलते हैं, जो पल-पल बदलते रहते हैं. कहना गलत नहीं होगा कि एक्टर ने अपने किरदार को जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. फिल्म के इस गैंगस्टर एंथम को दिलजीत सिंह दोसांझ और शाश्वत सचदेव ने गाया है और रैपर हनुमानकाइंड के रैप ने इसे और भी खास बना दिया है. गाने के लिरिक्स भी राज रंजोध और हनुमानकाइंड ने लिखे हैं.
क्यों पहुंचा मामला कोर्ट
फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही विवादों में है. विवाद तब शुरू हुआ जब शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने मामला सेंसर बोर्ड को सौंप दिया. कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को आदेश दिया कि वे फिल्म को सर्टिफिकेट देते समय इस मामले की जांच करें.
‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की अनुमति
सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की अनुमति दे दी है, लेकिन फिल्म में कई कट और बदलाव करने को कहा है. सेंसर बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फिल्म का मेजर मोहित शर्मा के जीवन से कोई संबंध नहीं है और यह पूरी तरह से एक काल्पनिक कहानी है.
आदित्य धर दे चुके सफाई
फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर पहले ही सोशल मीडिया पर स्पष्ट कर चुके हैं कि फिल्म मेजर मोहित से प्रेरित नहीं है. इस फिल्म को बनाने में आदित्य धर को लगभग 3 साल लगे हैं. फिल्म की कहानी, रिसर्च, स्टारकास्ट और बजट तय करने में 2 साल लग गए. अब यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और यह 5 दिसंबर को रिलीज होगी.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
![]()










