रावतपुर में भूमिया गजेंद्र नेगी के अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में बने शॉपिंग कॉम्प्लैक्स की तीन दुकानों को पुलिस ने बुधवार शाम कुर्क कर दिया। पीड़ित व्यापारी की अपील पर डीसीपी सेंट्रल ने यह कुर्की का आदेश दिया था। गजेंद्र सिंह नेगी ने फ्लैट और दुकान देने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपये लिए। इसके बाद न किसी को दुकान दी और न ही रुपये लौटाए।
पीड़ितों की तहरीर पर ऑपरेशन महाकाल के तहत रावतपुर थाने में धोखाधड़ी के 10 मुकदमे उसके खिलाफ दर्ज किए गए। इसके बाद शातिर को जेल भेज दिया गया। 13 नवंबर को व्यापारी विवेक गुप्ता ने कोर्ट के आर्डर पर गेस्ट हाउस के लॉन पर कब्जा लिया। इसके बाद बुधवार को स्वर्णिम गेस्ट हाउस के संचालक योगेश कुमार सिंह की अपील पर तीन दुकानों की कुर्की का आदेश हुआ है। योगेश के मुताबिक उन्होंने 2018 में नेगी को 40 लाख रुपये दिए थे।
![]()










