मैरिज हॉल में दावत खाकर लौट रहीं महिलाओं के साथ युवकों ने सरेराह छेड़खानी की। विरोध पर महिलाओं के परिवार के सदस्यों को दौड़ाकर पीटा। घटना से अफरा-तफरी मच गई। चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि, पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी महिला दो पुत्रवधू के साथ मैरिज हॉल में दावत खाकर घर लौट रही थी। जैसे ही वह दाउद सराय रोड इस्लामनगर स्थित मदरसा नूरिया इस्लामनगर वाली गली में पहुंचीं तो मोहल्ला लकड़ा निवासी फैज आलम व अजहान ने महिलाओं पर कमेंट्स करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी।
महिलाओं के बुर्के फाड़ दिए। महिलाओं के शोर मचाने पर उनके परिवार के लोग आ गए। आरोप है कि इस दौरान फैज आलम, अजहान ने दो साथी उस्मान और जाहिद बुला लिया। चारों ने महिलाओं के परिवार के सदस्यों को दौड़ाकर पीटा। घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
भीड़ जमा होने पर अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में अहजान, फैज आलम, उस्मान और जाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।










