नई दिल्ली: इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में मोहित चौहान और कविता सेठ दो ऐसे नाम हैं, जिन्होंने अपनी गायकी के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. अब दोनों एक नया रोमांटिक गाना ‘हीर’ लेकर आए हैं. गाने ‘हीर’ में मोहित चौहान ने अपनी शानदार आवाज दी है. वहीं, राज आशू ने संगीत तैयार किया है. गाने की खासियत यह है कि यह रेट्रो अंदाज में है, लेकिन इसके बोल और संगीत पूरी तरह आधुनिक समय के अनुरूप हैं. मोहित ने कहा कि उन्हें हमेशा से ऐसे गाने पसंद हैं, जो किसी कहानी को बयां करें, और ‘हीर’ भी एक ऐसा ही गाना है. इसका संगीत इतना सरल और सहज है कि सुनते समय भावनाएं सीधे दिल तक पहुंचती हैं.
![]()












