हरियाणा के पानीपत में चार बच्चों की हत्या मामले में खुलासा है कि आरोपी पूनम ने नौल्था गांव में अपनी भतीजी विधि की पानी के टब में डूबो कर हत्या कर दी। उसने ऊपर कमरे में वारदात को अंजाम दिया तो उसके कपड़े काफी भीग गए थे। उसने एक बच्ची को कपड़े बदलने का कारण मासिक धर्म बताया। जबकि एक अन्य महिला ने पूछा तो उसे कपड़े भीग जाने की बात कही। पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की तो बच्ची और महिला ने पूनम के कपड़े बदलने की बात कही। पूनम से पूछताछ की तो वह काफी देर तक पुलिस के सवालों का जवाब देती रही। पुलिस को इस दौरान पूनम के चेहरे पर कई मासूमियत भी नजर आई। इन सबके बीच उनसे सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने हत्या कबूल ली।

2 of 11
पानीपत मर्डर केस
– फोटो : अमर उजाला
पकड़ी नहीं गई तो पानी में डुबो कर मारना सबसे आसान तरीका लगा
साइको किलर पूनम अपनी भांजी और बेटे की पानी के हौद में डुबो कर हत्या करने के बाद पकड़ में नहीं आई तो उसको सुंदर बच्चियों की हत्या करने का यह तरीका सबसे आसान लगा। उसने एक के बाद दो और वारदातों को अंजाम दिया। वह बच्चियों की हत्या करने के बाद अपने कपड़े तुरंत बदल लेती थी। उसने नौल्था गांव में अपनी भतीजी विधि की शादी समारोह में हत्या इसी तरीके से पानी के टब में डुबोकर दी।

3 of 11
साइको किलर पूनम
– फोटो : अमर उजाला
वह यहां भी अपने कपड़े तुरंत बदलकर दूसरी महिलाओं में शामिल हो गई थी। पूनम ने यहां एक बच्ची और एक महिला को कपड़े बदलने के अलग-अलग कारण बताए। पुलिस ने महिलाओं व शादी समारोह शामिल बच्चों से पूछताछ की तो शक की सुई पूनम की तरफ घूमती चली गई। पूनम ने पुलिस पूछताछ में भी दो बार अलग-अलग कहानी बताई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूनम ने सारी सच्चाई उगल दी।

4 of 11
साइको किलर पूनम
– फोटो : अमर उजाला
पति ने पूनम के खिलाफ दर्ज कराया केस
लेडी साइको किलर पूनम के खिलाफ उसके पति नवीन ने अपने बेटे शुभम और भांजी इशिका की हत्या का केस दर्ज करवाया है। नवीन ने दोनों के शव खुर्दबुर्द करने की शिकायत भी दी है। केस दर्ज होने के बाद शुक्रवार को पुलिस व फॉरेंसिक की टीम ने भावड़ गांव पहुंचकर मामले की पड़ताल की। जिस टैंक में शुभम और इशिका के शव मिले थे, टीम ने उसकी अलग-अलग एंगल से जांच की।

5 of 11
मृतक बच्ची जिया की ताई, मां और ताऊ का बेटा
– फोटो : अमर उजाला
परिवार ने बताया कि शुभम का शव टैंक के अंदर मिला था जबकि इशिका का शव तैर रहा था। इशिका के शव को नानी और शुभम के शव को चाचा ने बाहर निकाला था। पति नवीन ने आरोप लगाया कि पुलिस पूछताछ में पूनम ने कबूल किया है कि उसने 12 जनवरी, 2023 को पहले भांजी इशिका की पानी में डुबोकर हत्या की। पकड़े जाने के डर से एक घंटे बाद बेटे शुभम को भी पानी में डुबोकर मार दिया।
![]()












