Last Updated:
Top Biopic Movies of Bollywood on Jio Hotstar: बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का नया दौर चल रहा है. जहां वास्तविक-घटनाओं और असली लोगों की कहानियों को बड़े पर्दे पर देखने को मिले. इन फिल्मों ने केवल बॉक्स-ऑफिस नहीं जीते बल्कि दर्शकों के दिल भी छू लिए.यहां जानिए उन 8 बेहतरीन बायोपिक फिल्मों के बारे में, जो Jio Hotstar पर मौजूद हैं और जिन्हें मिस करना बिल्कुल नहीं चाहिए.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का चलन पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ा है और दर्शकों की पसंद भी अब सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रही. वो ऐसी कहानियां देखना चाहते हैं जो असल जिंदगी की जद्दोजहद, संघर्ष, जीत और हार को पर्दे पर सच्चाई के साथ पेश करें. खास बात ये है कि Jio Hotstar पर मौजूद कई टॉप बायोपिक फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर झामफाड़ कमाई की, बल्कि अपनी दमदार कहानी और शानदार परफॉर्मेंस के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. ये वो फिल्में हैं जिनमें छिपी अनसुनी कहानियों ने लोगों को प्रेरित किया, भावुक किया और असल जिंदगी से जुड़ने का मौका दिया. असाधारण व्यक्तित्व, देश के अनकहे नायक, खिलाड़ी, वैज्ञानिक, नेताओं और आम इंसानों की प्रेरक यात्रा दिखाती ये फिल्में IMDB पर भी धांसू रेटिंग हासिल कर चुकी हैं.

भाग मिल्खा भाग (2013)- फरहान अख्तर ने ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई है, जो 1947 के बंटवारे की त्रासदी से एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बनने तक की यात्रा दिखाती है. राकेश ओमप्रकाश मेहरा की निर्देशन कला ने ट्रेनिंग मॉन्टाज और इमोशनल डेप्थ को कमाल का बनाया. मिल्खा ने खुद फिल्म की तारीफ की और यह बॉलीवुड की सबसे इंस्पायरिंग स्पोर्ट्स बायोपिक बनी. इस फिल्म की IMDb रेटिंग 8.2 है.

<br />एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी- 2016 में आई इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे. ये फिल्म एम.एस. धोनी के रांची में एक टिकट कलेक्टर से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने की अनसुनी कहानी बताती है. नीरज पांडे ने धोनी की सादगी, लीडरशिप और पर्सनल स्ट्रगल्स को रियलिस्टिक तरीके से पेश किया. क्रिकेट फैन हो या नहीं, यह फिल्म ‘सपने पूरे करने की जंग’ और ‘रूटीन से असाधारण तक’ का सफर दिखाती है. इस फिल्म की IMDb रेटिंग 8 है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दंगल- आमिर खान की यह स्पोर्ट्स बायोपिक रेसलर महावीर सिंह फोगट और उनकी बेटियों गीता-बबीता की सच्ची कहानी पर आधारित है. ये फिल्म महा ब्लॉकबस्टर आमिर खान के करियर की सबसे सफल फिल्म है. इस फिल्म में उन्होंने महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाया. फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया, बल्कि इसने समाज में लड़कियों की भूमिका को लेकर एक बड़ा संदेश भी दिया. फिल्म ने चीन में 1300 करोड़ से ज्यादा कमाए और महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक बनी. निर्देशक नितेश तिवारी की यह कृति ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल हुई.

नीरजा- यह फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की बहादुरी की कहानी है, जिन्होंने 1986 में पैन एम फ्लाइट 73 के हाईजैक के दौरान यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी. यह फिल्म देशभक्ति और साहस का एक शक्तिशाली मिश्रण है.

संजू – 2018 में आई फिल्म ‘संजू’ के साथ रणबीर कपूर ने संजय दत्त की जिंदगी को जीया-फिल्मी करियर, ड्रग्स की लत, जेल की सजा और 1993 बम ब्लास्ट कनेक्शन को जगजाहिर किया. राजकुमार हिरानी की यह बायोपिक हंसी-रोने का मिक्स है, जो दत्त फैमिली के इंटरव्यूज पर बेस्ड है. 586 करोड़ की कमाई के साथ यह हाईएस्ट ग्रॉसिंग बायोपिक बनी. फिल्म की IMDb रेटिंग 7.0 है.

मैरी कॉम- प्रियंका चोपड़ा ने साल 2014 में मणिपुर की बॉक्सर एमसी मैरी कॉम की फाइट को स्क्रीन पर उतारा, जो 5 विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली मां बनीं. ओमंग कुमार की डेब्यू डायरेक्शन ने ग्रामीण भारत की स्ट्रगल और मैरिज-बॉक्सिंग बैलेंस को हाईलाइट किया. मैरी ने खुद प्रियंका की तारीफ की. फिल्म की IMDb रेटिंग 6.8 है.

शाहिद- यह फिल्म मानवाधिकार वकील शाहिद आजम की सच्ची जीवन कहानी पर आधारित है. राजकुमार राव ने शाहिद आजम का किरदार निभाया और अपने अभिनय की बदौलत उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता. फिल्म न्याय, धर्म और मानवता के जटिल सवालों को उठाती है. फिल्म की IMDb रेटिंग 7.9 है.

12वीं फेल- 12वीं फेलफिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष को दर्शाती है, जिन्होंने 12वीं कक्षा में फेल होने के बावजूद हार नहीं मानी और देश के सबसे कठिन एग्जाम को पास किया.विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका में शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म छात्रों और वयस्कों दोनों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है. सिर्फ 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 69 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था.
![]()











