सचिवालय की महिला कर्मी का यौन शोषण करने व उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने वाले मीट कारोबारी बुलंदशहर के सियाना के वली मोहम्मद कुरैशी को महानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली के सरिता विहार से उसे पकड़ा गया।
इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि शेयर बाजार में रकम निवेश करने के सिलसिले में कुछ वर्ष पहले उनका वली मोहम्मद से संपर्क हुआ। बातचीत शुरू होने पर उसने झांसे में लेकर उनके घर का पता ले लिया। फिर लखनऊ आकर छह लाख रुपये ले लिए।
ये भी पढ़ें – लिव-इन में रह रही महिला ने चाकू से गला रेतकर साथी को मार डाला, बिस्तर पर खून ही खून, खौफनाक था मंजर
ये भी पढ़ें – तालिबानी थोड़े हैं कि पकड़कर गोली मार देंगे… अमन यादव के परिजनों को समझाने गए तहसीलदार के बिगड़े बोल
महिला का आरोप है कि वली मोहम्मद ने उनसे दोस्ती कर ली और शादी का दबाव बनाने लगा। फिर धोखे से उनका अश्लील वीडियो बना लिया और धमकाकर कई होटलों में ले जाकर शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने धमकी दी कि शिकायत की तो सचिवालय में उनका वीडियो वायरल कर देगा। उसने पीड़िता के परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी।
पीड़िता का यह भी कहना है कि वली उन्हें बहनों से नहीं मिलने देता था। उसने इस्लाम धर्म अपनाने और हिजाब पहनकर घर से निकलने का दबाव बनाया। मना करने पर धमकाया। चार दिसंबर को पीड़िता ने महानगर थाने में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि छानबीन में पता चला कि आरोपी दिल्ली में रहकर मीट का कारोबार कर रहा है। रविवार को उसे सरिता विहार के आली गांव से गिरफ्तार किया गया।










