फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर रिलीज से पहले काफी क्रेज देखा गया था। यह क्रेज अब इसके कलेक्शन में भी नजर आ रहा है। फिल्म ने चार दिन में ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। साथ ही वर्ल्डवाइड भी यह छप्परफाड़ कमाई कर रही है। जानिए, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने सोमवार को कितनी कमाई की है।
Trending Videos
2 of 5
फिल्म ‘धुरंधर’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ का चाैथे दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने चाैथे दिन यानी सोमवार को 12.39 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। रात तक इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी होगी। फिल्म ने शनिवार और रविवार यानी वीकएंड पर शानदार कलेक्शन किया था। शनिवार को 32 करोड़ रुपये और रविवार को 43 करोड़ रुपये की कमाई की है।
वर्किंग डे पर भी बना रहा क्रेज
सोमवार को वर्किंग डे होने के चलते अमूमन फिल्मों की कमाई डबल डिजिट तक नहीं पहुंच पातीं, वहीं धुरंधर ने अब तक 12.39 करोड़ कमा लिए है। अभी रात के शोज के कलेक्शन सामने आना बाकी है। ऐसे में उम्मीद है कि सोमवार को भी यह 15 करोड़ के ऊपर ही कमाएगी।
3 of 5
फिल्म ‘धुरंधर’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
आधा बजट वसूल करने के करीब पहुंची फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स में ‘धुरंधर’ फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया गया है। अब तक इस फिल्म ने कुल 115.39 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह यह फिल्म अपना आधा बजट वसूल करने के करीब पहुंच चुकी है। जिस रफ्तार से यह फिल्म कलेक्शन कर रही है, उससे लगता है कि जल्द ही अपना कलेक्शन पूरा ही वसूल कर लेगी।
4 of 5
फिल्म ‘धुरंधर’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
वर्ल्डवाइड भी 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया
‘धुरंधर’ फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म का एक्शन, कहानी दर्शकों को भा गई है। हाल ही में मेकर्स ने बताया कि तीन दिनों में ही इस फिल्म ने 160.15 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक सीक्रेट एजेंट का रोल किया है।
आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे उम्दा कलाकार नजर आए। फिल्म में रणवीर के साथ हीरोइन के तौर पर सारा अर्जुन नजर आईं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय खन्ना अपने दमदार नेगेटिव रोल के लिए काफी चर्चा में हैं।